Virat Kohli : विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया बड़ा कारनामा, ब्रायन लारा को छोड़ा पीछे

Date:

Virat Kohli New record

भारतीय टीम अभी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथा टेस्ट मुक़ाबला खेल रही है। इस मुकाबले में भारत ने पहली पारी में अब तक 3 विकेट पर 289 रन बना लिए हैं। वह ऑस्ट्रेलिया से अब भी 191 रन पीछे चल रहा है। इस मुकाबले में शुभमन गिल ने बेहतरीन शतक लगाया। उन्होंने 128 रनों की शानदार पारी खेली।

वहीं विराट कोहली भी इस मुकाबले में अच्छी लय में दिखाई दे रहे हैं। वह अर्धशतक लगाकर अभी भी क्रीज पर नाबाद हैं। उन्होंने अब तक 59 रन बना लिए। इसके साथ उन्होंने एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। और वेस्टइंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा को भी पीछे छोड़ दिया है।

कोहली ने किया ये कारनामा

Virat Kohli

विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट में अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। उन्होंने बहुत से करारे शॉट्स भी लगाए। और अभी वह क्रीज पर नाबाद 59 रन बनाकर खेल रहे हैं। इसके साथ वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में नंबर 2 पहुंच चुके हैं।

उन्होंने ब्रायन लारा को पीछे छोड़ दिया है। विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 89 मुकाबलों में कुल 4729 रन बनाए हैं। जिसमें उनके 15 शतक भी शामिल हैं। और वही लारा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 82 मैचों में 4714 रन बना दिए। जिसमें उनके नाम 12 शतक भी मोजूद हैं।

इस बल्लेबाज ने बनाए सर्वाधिक रन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे अधिक रन भारत के महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने बनाए है। उन्होंने 110 मुकाबलों में 6707 रन बना दिए है। जिसमें उनके नाम 20 शतक और 31 अर्धशतक भी शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका बेस्ट स्कोर 241 रन का रहा है। और वहीं औसत 49.64 रहा है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इन बल्लेबाज ने बनाए सर्वाधिक रन

सचिन तेंदुलकर- 6707 रन

विराट कोहली- 4729 रन

ब्रायन लारा- 4714 रन

डेसमंड हेन्स- 4495 रन

विवियन रिचर्ड्स- 4453 रन

भारत ऑस्ट्रेलिया से 191 रन पीछे

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही थी। जब टीम के कप्तान रोहित शर्मा 35 रन बनाकर ही आउट हो गए थे। इसके बाद शुभमन गिल ने चेतेश्वर पुजारा के साथ शानदार साझेदारी बनाई। और भारत को मुश्किल परिस्थिति से बाहर निकाल दिया। शुभमन गिल ने 128 रन की पारी खेली। वहीं, चेतेश्वर पुजारा ने 42 रन बनाए। और विराट कोहली 59 रन पर नाबाद है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने कुल 289 बना लिए हैं। वह ऑस्ट्रेलिया से अभी भी 191 रन पीछे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Jawan Day 8 Box office Collections Hindi Nett and India Nett Collection

After Passing the Working days Test at box office....

Jawan Day 7 Box office Collections Hindi Nett and India Nett Collection

Jawan had an Extraordinary weekend and Strong hold on...

Jawan Sixth Day Advance Booking Report

Jawan had ₹ 7.01 Cr Advance booking on 5th...

Jawan Day 6 Box office Collections Hindi Nett and worldwide Gross

Jawan everyday making a new record at Box office. Jawan...