T20 World Cup 2022 : रोहित शर्मा बने नंबर 1, युवराज सिंह को भी पछाड़ा

Date:

T20 World Cup 2022 Rohit Sharma

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा आज नीदरलैंड की टीम के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में एक नए मुकाम पर पहुंच चुके हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2022 में आज टीम इंडिया का मुकाबला अपने दूसरे मुकाबले में नीदरलैंड से हुआ है। और कप्तान रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में टॉस जीता था। और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था।

Rohit Sharma now becomes the player to hit most sixes in T20 World Cup

भारतीय टीम को इस मुकाबले में पहला झटका जल्दी ही लग गया था। और टीम के उप कप्तान केएल राहुल आउट हो गए। लेकिन इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टीम की कमान संभाली और टीम के स्कोर को आगे बढ़ाने का काम किया। दोनों ने पहले विकेट से उबरते हुए दूसरे विकेट के लिए 50 से भी अधिक रन की साझेदारी बनाई।

और भारतीय टीम को मजबूती देने का काम किया हैं। इस बीच रोहित शर्मा ने एक नया रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। जो इससे पहले सिक्सर किंग कहे जाने वाले युवराज सिंह के नाम पर दर्ज था।

टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए रोहित शर्मा ने लगाए सर्वाधिक छक्के

Rohit Sharma now becomes the player to hit most sixes in T20 World Cup

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड युवराज सिंह ने नाम पर दर्ज था। टी20 विश्व कप में उनके नाम पर 33 छक्के दर्ज हैं। और अब रोहित शर्मा के छक्कों की संख्या युवराज सिंह से ज्यादा 34 हो गई है। रोहित शर्मा अब टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। और अब युवराज सिंह नंबर 2 आ खिसक गए हैं।

वहीं नंबर 3 पर विराट कोहली विराज मान हैं। जिनके नाम पर 24 छक्के हो गए हैं। नंबर 4 पर पूर्व कप्तान एमएस धोनी हैं। जिनके नाम पर 16 छक्के मोजूद हैं। टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के क्रिस गेल ने लगाए हैं। उन्होंने 63 छक्के जड़ दिए हैं। उनका रिकॉर्ड अभी बाकी खिलाड़ियों के लिए बहुत दूर हैं।

 रोहित शर्मा ने 39 गेंद पर बनाए 53 रन

रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में 39 गेंद में 53 रन की तूफानी पारी खेली हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौके 3 छक्के निकले। इससे भारतीय टीम को बहुत मजबूती मिली। भारतीय टीम के लिए ये मौका थम कि वे आज का मुकाबला बड़े अंतर से जीते। नेट रन रेट भी अच्छा हो। ओर भारतीय टीम ने ठीक वैसा ही किया।

इस मुकाबले को भारत 50 रनो से भी ज्यादा के अंतर से जीता है। अभी इस वर्ल्ड कप में बहुत समय बचा हुआ है। और इसमें बहुत सारे रिकॉर्ड और बनेंगे। देखना होगा कि जब ये वर्ल्ड कप खत्म होगा। तो रोहित शर्मा कितने और छक्कों के साथ इस साल के टूर्नामेंट को खत्म करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related