जोफ्रा आर्चर आईपीएल 2023 से हुए बाहर, ये गेंदबाज मुंबई की टीम में हुआ शामिल

Date:

Jofra Archer out of IPL: मुंबई इंडियंस की टीम का आईपीएल 2023 में अब तक कोई खास प्रदर्शन नहीं रहा है। इस सीजन में टीम ने अब तक कुल 10 मुकाबले खेले हैं। जिसमें से 5 मुकाबलों में जीत और 5 मुकाबलों में उसे शिकस्त मिली है। और अब मुंबई इंडियंस के लिए एक बहुत बुरी खबर सामने आ रही है। की टीम का एक प्रमुख गेंदबाज चोटिल होकर बाहर हो गए है। इससे मुंबई इंडियंस की टीम को बहुत बड़ा झटका लगा है। ओर इस टीम का गेंदबाजी यूनिट काफी कमजोर हो गया है।

आईपीएल से बाहर हुआ ये गेंदबाज

मुंबई इंडियंस की टीम के स्टार गेंदबाज जोफ्रा आर्चर चोटिल होकर से आईपीएल 2023 से बाहर हो चुके है। और अब उनकी जगह टीम क्रिस जॉर्डन को शामिल कर लिया है। पिछले सीजन मुंबई इंडियंस ने उनको की टीम को 8 करोड़ मोटी रकम देकर खरीदा था। लेकिन चोट के वजह से वह पिछले सीजन में एक भी मुकाबला नहीं खेल सके थे। और इस सीजन में उन्होंने मुंबई इंडियंस की टीम के लिए 4 मुकाबले खेले है। जिसमे उन्होंने प्रदर्शन तो अच्छा किया है। लेकिन ज्यादा विकेट नही निकाल सके।

ये गेंदबाज हुआ मुंबई की टीम शामिल

Chris Jordan replaces Jofra Archer in IPL

चोट के वजह से टीम से बाहर होने के बाद जोफ्रा आर्चर की जगह मुंबई इंडियंस की टीम ने क्रिस जॉर्डन टीम में शामिल कर लिया है। मुंबई ने 2 करोड़ रुपए में क्रिकेट जॉर्डन टीम में शामिल किया है। उन्होंने 2016 आईपीएल में अपना डेब्यू मुकाबला खेला था। तब उन्होंने आईपीएल में कुल 28 मुकाबलों में 27 विकेट चटकाएं हैं। ओर आईपीएल में उनकी इकॉनमी 7.91 की रही है। और क्रिस जोर्डन इंग्लैंड के लिए टी20 अंतराष्ट्रीय में कुल 96 विकेट अपने नाम किए है।

इस सीजन मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन

आईपीएल 2023 में अब तक मुंबई इंडियंस ने 10 मुकाबले खेले है। जिसमें से 5 में जीत ओर 5 मुकाबलों में टीम हार का सामना करना पड़ा है। ओर आईपीएल अंक तालिका में मुंबई इंडियंस की टीम 10 अंको के साथ 8वे स्थान पर मौजूद है। अब बाकी बचे हुए मुकाबलों में टीम को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। नही तो टीम के लिए प्लेऑफ का रास्ता काफी मुस्कील हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related