Yashasvi Jaiswal Century : यशस्वी जायसवाल ने जड़ा बेहतरीन शतक, आईपीएल में बनाया ये कीर्तिमान

Date:

Yashasvi Jaiswal Century: आईपीएल 2023 के 42वा मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स को टीम के बीच में यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का निर्णय लिया। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के लिए युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने बहुत शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने मुंबई इंडियंस की टीम के खिलाफ ताबड़तोड़ शतक जड़ दिया। और आईपीएल में एक खास रिकॉर्ड बना लिया है। और अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सबका दिल जीत लिया।

यशस्वी जायसवाल ने जड़ा शतक

Yashasvi Jaiswal scored his first century in IPL

राजस्थान रॉयल्स के लिए पारी की शुरुआत करते हुए। यशस्वी जायसवाल ने बहुत बढ़िया प्रदर्शन किया। उन्होंने ग्राउंड के चारो और शॉट्स लगाए। ओर आईपीएल में यह उनका पहला शतक है। उन्होंने अपनी इस पारी में 53 गेंदों मे ही अपना शतक जड़ दिया है। जिसमें उन्होंने 12 चौके और 6 छक्के लगाए।

आईपीएल के इतिहास में वह शतक मारने वाले चौथे सबसे युवा खिलाड़ी बन चूके हैं। उन्होंने अपनी इस पारी के संजू सैमसन और क्विंटन डी कॉक जैसे दिग्गज बल्लेबाज को पीछे छोड़ दिया। यशस्वी जायसवाल ने इस मुकाबले 62 गेंदों पर 124 रनो की पारी खेली।

आईपीएल में शतक लगाने वाले युवा खिलाड़ी

  • मनीष पांडे-19 साल 253 दिन
  • ऋषभ पंत – 20 साल 218 दिन
  • देवदत्त पड्डीकल- 20 साल 288 दिन
  • यशस्वी जायसवाल- 21 साल 123 दिन
  • संजू सैमसन- 22 साल 151 दिन
  • क्विंटन डी कॉक- 23 साल 122 दिन

इस सीजन का का तीसरा शतक

यशस्वी जायसवाल ने के द्वारा लगाया गया यह शतक आईपीएल 2023 का तीसरा शतक है। इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज हैरी ब्रूक और केकेआर टीम के स्टार बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर ने शतक जड़ा था। जायसवाल आईपीएल के इस सीजन में में कमाल कर प्रदर्शन दिखा रहे हैं। उन्होंने इस सीजन में अब तक 9 मुकाबले खेले है। जिसमे उन्होंने कुल 428 रन बनाए हैं। और वह आईपीएल 2023 में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन चूके है। ओर ऑरेंज कैप की रेस में पहले स्थान पर पहुंच चुके है। उनके बाद 422 रनो के साथ फाफ डु प्लेसिस दूसरे स्थान पर मौजूद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Jawan Day 8 Box office Collections Hindi Nett and India Nett Collection

After Passing the Working days Test at box office....

Jawan Day 7 Box office Collections Hindi Nett and India Nett Collection

Jawan had an Extraordinary weekend and Strong hold on...

Jawan Sixth Day Advance Booking Report

Jawan had ₹ 7.01 Cr Advance booking on 5th...

Jawan Day 6 Box office Collections Hindi Nett and worldwide Gross

Jawan everyday making a new record at Box office. Jawan...