WPL 2023 : मुंबई इंडियंस की लगातार तीसरी जीत, जाने पॉइंट्स टेबल का हाल

Date:

WPL 2023 Points Table

वूमेंस प्रीमियर लीग में सभी फैंस को रोज रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे है। लीग में गुरुवार को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के बीच में मुकाबला हुआ है। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम ने दिल्ली कैपिटल को 8 विकेट से करारी मात दी। इस मुकाबले के बाद मुंबई इंडियन्स की टीम ने अपने सभी मुकाबले जीतते हुए। लगातार 3 जीत हासिल की है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स को इस लीग में पहली हार का सामना करना पड़ा है। इस मुकाबले से पहले तक दोनों टीमों में किसी को भी हार नसीब नही हुई थी। इस मुकाबले से पॉइंट्स टेबल की जंग भी काफी रोचक हो गई है।

पॉइंट्स टेबल पर किसका दबदबा

Women’s Premiere League

वूमेंस प्रीमियर लीग के 7वें मुकाबले के बाद पॉइंट्स टेबल पर काफी बदलाव देकने को मिला है। मुंबई की टीम अपने सभी मुकाबले जीतकर 6 अंकों के साथ टॉप पर है। वहीं लीग में पहली हार के बाद दिल्ली कैपिटल की टीम 4 अंकों के साथ नंबर 2 पर मौजूद है। वही यूपी वॉरियर्स को टीम की बात की जाए।

उनको एक मुकाबले में जीत तो एक में हार का सामान करना पड़ा। ऐसे में उनकी टीम पॉइंट्स टेबल पर नंबर 3 पर मौजूद है। नंबर 4 पर गुजरात जायंट्स 2 अंकों के साथ, वहीं अपने सभी मुकाबले हारकर आरसीबी सबसे नीचे है। केवल शीर्ष की 3 ही टीमें आगे के राउंड के लिए क्वालीफाई पाएंगी।

यूपी वॉरियर्स ने इस टूर्नामेंट में अभी 2 ही मैच खेले हैं। ऐसे में अगर वह अपने अगले मुकाबले में हार गए। तो उनकी टीम पॉइंट्स टेबल पर नंबर 4 पर आ जाएगी। वहीं अगर वह अपना अगला मुकाबला जीत गए। तो वह पॉइंट्स टेबल पर नंबर 2 पर भी आ सकते हैं। यूपी वॉरियर्स की टीम के पास अगले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को पीछे छोड़ने का अच्छा मौका है।

जीत के बाद बोली हरमन

दिल्ली कैपिटल्स की टीम के खिलाफ मिली जीत के बाद मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपने गेंदबाजों की काफी तारीफ की। उन्होंने कहा कि उनके गेंदबाजों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। वे उनका काम बहुत आसान कर रहे है। जो भी आता गेंदबाज आता है।

वह गेंदबाजी करने के लिए काफी उत्सुक होता है। जब आपके पास इतने सारे विकल्प रहते है। तो आपका काम काफी आसान हो जाता है। हमारे गेंदबाजों को इसका श्रेय जाता है। टी20 में फील्ड के मुताबिक गेंदबाजी करना बहुत महत्वपूर्ण है। और हम ऐसा करने में भी सक्षम रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related