WPL Auction: महिला प्रीमियर लीग के ऑक्शन के लिए सजा मंच, जानिए लाइव मैच से शेड्यूल तक

Date:

Women’s Premiere League Auction

महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन के लिए ऑक्शन की तारीख बहुत ही नजदीक आ गई है। 13 फरवरी को इसका आयोजन होने बाला है। जिनकी नीलामी होने वाली है। उस लिस्ट में 409 खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं। जो की ऑक्शन की प्रक्रिया से गुजरने वाले है। महिला प्रीमियर लीग के लिए टोटल 1525 खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था।

जिसमें से 1116 खिलाड़ी ऑक्शन के लिए शॉर्टलिस्ट होने से रह गए। ऑक्शन के लिए चुनी 409 खिलाड़ियों मे से कुल 246 भारतीय खिलाड़ी हैं। और 163 विदेशी खिलाड़ी हैं। जिनमें से कुल 8 एसोसिएट नेशन्स की भी शामिल हैं। इनमें से 202 खिलाड़ी अंतराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुकी हैं। जबकि कुल 199 खिलाड़ी और एसोसिएट देशों की 8 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं।

ऑक्शन के बीच इनमें से ज्यादातर 90 खिलाड़ियों की नीलामी ही होगी। जिनमें से अधिक से अधिक 30 विदेशी खिलाड़ी का ऑक्शन संभव होना है। चुनी गई खिलाड़ी में से 24 को 50 लाख रुपए के सबसे ज्यादा बेस प्राइस पर रखा है। भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, उपकप्तान स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा जैसी स्टार खिलाड़ियों को सबसे ऊंचे वाले बेस प्राइस ब्रैकेट में जगह दी है।

कुल 13 विदेशी खिलाड़ियों ने भी 50 लाख रुपए के बेस प्राइस वाले स्लैब में ही जगह बनाई है। ओर ये खिलाड़ी एलिस पेरी, सोफी डिवाइन ,सोफी एक्सलेस्टन और डेंड्रा डॉटिन है। नीलामी के लिए शॉर्ट लिस्ट खिलाड़ियों में से 30 खिलाड़ी को 40 लाख रुपए वाले बेस प्राइस में जगह दी है।

कब और कहा होगा ऑक्शन

महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन का ऑक्शन 13 फरवरी को भारतीय समय अनुसार दोपहर 2: 30 होगा। और यह मुंबई के जियो कन्वेनशन सेंटर में आयोजित होने वाला है।

कहा देखे लाइव ऑक्शन का टेलीकास्ट

महिला प्रीमियर लीग की नीलामी सोमवार को होने जा रही हैं। ओर इसके मीडिया राइट्स स्टार स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क के पास में हैं। इसलिए इसका लाइव प्रसारण भी स्पोर्ट्स 18 चैनल पर ही होगा। और उसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा के पर होगी।

WPL नीलामी की फ्रेंचाइजीज के नाम

मुंबई इंडियंस

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

गुजरात जायंट्स

यूपी वॉरियर्स

दिल्ली कैपिटल्स

कब खेला जाएगा पहला सीजन

वुमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन का आयोजन 4 से लेकर 26 मार्च तक मुंबई में होने वाला है। और इसमें कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे। जिनका आयोजन मुंबई के ब्रेबॉर्न क्रिकेट स्टेडियम और डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में किया जाने वाला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related