Virat Kohli ICC Award: विराट कोहली बन गए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, ICC ने भी लगा दी मुहर

Date:

 Virat Kohli ICC Award

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज, रन मशीन, जैसे कई नामों से जाने जाने वाले विराट कोहली एक बार फिर सुर्खियां बटोरने में पीछे नहीं हैं। यह वो ही विराट कोहली हैं। जिनके क्रिकेट करियर को पिछले कुछ महीने पहले ही अंतिम पड़ाव पर बताया जा रहा था। ओर यह वही विराट कोहली हैं। जिनको भारतीय टीम के टी20 स्क्वॉड में बोझ कहा जा रहा था। ओर आज वही विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में चल रहे टी20 विश्व कप 2022 के टॉप स्कोरर भी रहे हैं।

Virat Kohli won the ICC Player of the Month Award for October 2022

एशिया कप 2022 में भी उन्होंने बहुत शानदार शतक जड़ा था। और साथ ही दुनिया को बता भी दिया था कि, ‘किंग फिर से आ गया हैं। विराट कोहली को पिछले एक महीने में अपने इस शानदार प्रदर्शन का ईनाम भी मिल गया है। इंटरनैशनल क्रिकेट काउंसिल ने अपने मासिक बेस्ट प्लेयर अवॉर्ड के लिए अक्टूबर 2022 में विराट कोहली को चुन लिया है।

भारत के रन मशीन यानी विराट कोहली अब अक्टूबर 2022 के सबसे बड़े पुरुष क्रिकेटर बन चुके हैं। वहीं महिला क्रिकेट टीम में यह अवॉर्ड भारत की महिला बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्ज नहीं जीत सकी ही है। पाकिस्तान टीम की ऑलराउंडर निदा दार ने अक्टूबर माह में सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का सम्मान हासिल कर लिया है।

पहली बार विराट कोहली ने जीता यह अवॉर्ड

Virat Kohli won the ICC Player of the Month Award

भारत के विराट कोहली को पहली बार ही यह अवॉर्ड मिला है। इससे पहले उन्हें कभी भी यह अवार्ड नहीं दिया था। ऐसा इसलिए भी है। क्योंकि यह अवॉर्ड ICC ने हाल ही में एक साल करीब पहले ही स्टार्ट किया है। पहले वार्षिक रूप के अनुसार सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर को चुना जाता था। लेकिन अब यह प्रक्रिया मासिक रूप में भी होती है। विराट कोहली पिछले कुछ लवक्त से अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं रहे थे।

2019 नवंबर से शतक भी नहीं लगाया था। लेकिन एशिया कप 2022 में अफगानिस्तान टीम के खिलाफ विराट कोहली ने ना ही अपनी 71वे शतक के इंतजार को खत्म किया था। बल्कि दुनिया को भी ये भी बता दिया कि पिक्चर अभी बाकी है। मेरे दोस्त’! इस सम्मान प्राप्त करने के बाद विराट कोहली ने कहा,की’यह मेरे लिए बहुत ही सम्मान की बात है। कि मुझे ICC की और से अक्टूबर का प्लेयर ऑफ द मंथ के चुना है।

और पूरी दुनिया के फैंस के वोट और पैनल की सहमति से मुझे यह सम्मान देना बहुत ही स्पेशल है।’ और इसके अलावा विराट कोहली ने आगे यह भी कहा,की मैं इस अवॉर्ड के लिए चुने गए अन्य नॉमिनीज को भी बहुत बहुत सम्मान देना चाहता हूं। जिन्होंने इस महीने अच्छा प्रदर्शन किया है। और साथ ही मेरे टीम के साथी खिलाड़ी जिन्होंने मुझे हमेशा से ही सपोर्ट किया उनका भी में सादर आभार व्यक्त करना चाहूंगा।’

Virat Kohli won the ICC Player of the Month Award for October 2022

विराट कोहली के कारनामों पर एक नजर

दिग्गज विराट कोहली के आंकड़े दुनिया को बताने की जरूरत नहीं है। वह अंतरास्ट्रीय क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे अधिक रन बनाने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेट हैं। और सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले दुनिया के दूसरे ही खिलाड़ी हैं। उनके नाम कुल 71 शतक मोजूद हैं। और टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने श्रीलंका के दिग्गज महेला जयवर्धने को भी पीछे छोड़ दिया है। टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। साथ ही टी20 इंटरनेशनल में वह दुनिया के टॉप स्कोरर भी बन चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

NZ vs SL: न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को किया क्लीन स्वीप, डबल्यूटीसी का सफर हुआ खत्म

NZ vs SL Test टेस्ट क्रिकेट की चैंपियन न्यूजीलैंड टीम...