IND vs NZ : न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली कर चुके है, ये कारनामा शायद आपको भी नही होगा पता

Date:

IND vs NZ ODI Series

भारत और न्यूजीलैंड टीम के बीच में चल रही वनडे सीरीज का लास्ट मुकाबला 30 नवंबर को क्राइस्टचर्च में खेला जाने वाला हैं। टीम इंडिया के लिए इस मुकाबले को जीतना बहुत जरूरी है। और सीरीज का पहला मुकाबला हारकर भारतीय टीम पहले ही पीछे है। क्योंकि दूसरा मुकाबला बारिश के वजह से हो ही नहीं सका था। और सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ी नहीं खेल रहे हैं।

लेकिन फिर भी टीम मजबूत है। लेकिन भारतीय टीम को लास्ट मुक़ाबला जीतकर किसी भी हाल में बदला लेना पड़ेगा। भारतीय टीम अगर ये मुकाबला हार गई। तो सीरीज भी हार जाएगी। और शिखर धवन भले ही टीम के फुलटाइम कप्तान नहीं हैं। लेकिन जब भी उन्होंने टीम की कप्तानी संभाली है। उसके बाद से एक भी सीरीज उनकी कप्तानी में उन्होंने नही गंवाई है।

अब इसका भी संकट मंडराता हुआ दिखाई दे रहा है। और इतना ही नहीं भारतीय टीम के लिए मौसम भी एक दुश्मन की भूमिका निभा सकता है। इस बीच लास्ट मुकाबला शुरू हो, इससे पहले आपको एक ऐसे रिकॉर्ड के बारे में जानना चाहिए। जो पूर्व कप्तान विराट कोहली ने बनाया है। और आपको शायद ये पता भी नहीं होगा।

विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सर्वाधिक 50+ की पारी खेली

भारत और न्यूजीलैंड टीम के बीच में अब तक जो भी वनडे मुकाबले खेले गए हैं। उसमें सर्वाधिक बार 50 से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पूर्व कप्तान विराट कोहली के नाम दर्ज है। ओर वे इसमें सबसे आगे हैं। विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ 13 बार 50 से ज्यादा रन बना चुके हैं। ये कारनामा विराट कोहली ने 26 पारियों में ही कर दिया हैं। सचिन तेंदुलकर भी इस आंकड़े पर खड़े हैं। मतलब सचिन तेंदुलकर ने भी न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ वनडे में 13 बार 50 से अधिक रनों की पारियां खेली हैं।

आपको यहां पर ध्यान रखना पड़ेगा। कि सचिन तेंदुलकर ने ऐसा करने के लिए लगभग 41 पारी खेली हैं। लेकिन विराट कोहली ने 26 मुकाबलों में ही ये कारनामा कर दिखाया है। और अब विराट कोहली अगर एक और 50 रन से अधिक की पारी खेल लेंगे। तो वे सचिन तेंदुलकर से भी आगे निकल ही जायेंगे। इसके लिए अब विराट कोहली को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। क्योंकि विराट कोहली इस सीरीज में खेल नहीं रहे।

विराट कोहली के बाद अब गांगुली और सहवाग का नाम

सचिन तेंदुलकर ओर विराट कोहली के बाद देखा जाए। तो इसके बाद पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का नंबर आता है। जिन्होंने 9 बार 50 रन से अधिक की पारी न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ वनडे मुकाबलों में खेली है। टॉप 3 के बाद नंबर 4 पर वीरेंद्र सहवाग मोजूद है। जिन्होंने 9 बार ये कारनामा किया है। सौरव गांगुली और वीरेंद्र सहवाग में बस इतना फर्क है।

सौरव गांगुली ने 31 मैचों में इस मुकाम को अपने नाम किया है। और वहीं सहवाग ने 23 पारियों में ये कारनामा किया है। इसके बाद नंबर 5 पर आते हैं। पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन जिन्होंने न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ वनडे की 39 पारियों में 9 बार 50 से ज्यादा रन बनाए। और अभी जो टीम इंडिया न्यूजीलैंड में खेल रही है। उसमें से कोई भी खिलाड़ी इस लिस्ट में नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related