वॉशिंगटन सुंदर की खतरनाक वापसी ने कर दिया रविचंद्रन अश्विन का पत्ता साफ!

Date:

IND vs NZ Washington Sundar

वॉशिंगटन सुंदर लगातार एक के बाद एक चोटिल होते रहे। और उन्होंने बहुत सी चोटों के बाद भी न्यूजीलैंड के खिलाफ बहुत ही शानदार वापसी की हैं। वॉशिंगटन सुंदर ने 3 मैच की वनडे सीरीज के लास्ट मुकाबले में काफी मुश्किल परिस्थिति में 51 रन की शानदार पारी खेली। और उन्होंने यह अर्धशतकीय पारी एक ही छोर से लगातार अंतराल पर गिरते हुए विकेटों के बीच में खेली हैं।

इससे पहले, सीरीज के पहले ओडीआई में उन्होंने 16 गेंदों पर 37 रन की और धुआंधार पारी खेली। और इस पारी के दम पर भारतीय टीम ने 300 से ऊपर का स्कोर खड़ा किया। और वॉशिंगटन ने ये सभी पारियां लोअर डाउन द ऑर्डर ही खेली हैं। ये अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में उनकी शानदार वापसी का ऐलान है। ओर साथ ही ये संकेत है। कि लिमिटेड ओवर के क्रिकेट में रविचंद्रन अश्विन का खेल अब खत्म हो चुका है।

सुंदर की वापसी से अश्विन का खेल खत्म

Washington Sundar

भारतीय क्रिकेट बोर्ड पहले ही रविचंद्रन अश्विन को 50 ओवर क्रिकेट में लंबे समय से इस्तमाल कर रहा है। ओर इस दौरान आर अश्विन के पास जो भी अस्त्र थे। उसे अब सबने लगभग देख ही लिया। अब वॉशिंगटन सुंदर ने जिस प्रकार से अपनी वापसी से इस सीरीज में प्रदर्शन किया है। उसे देखकर ही भारतीय बोर्ड से उन्हें काफी लंबा अवसर मिलने की उम्मीद भी एक हिसाब में लाजिमी है।

लगातार चोट के बाद भी चमके वाशिंगटन सुंदर

वॉशिंगटन सुंदर आईपीएल 2022 से अब तक 3 बार चोटिल हो चुके थे। वह चोट के वजह से आईपीएल भी नहीं खेल सके। और इसके बाद, उन्हें काउंटी सीजन के दौरान भी फील्डिंग करते वक्त कंधे में चोट लग गई थी। वह इस चोट से ठीक हुए ही थे। कि एकबार फिर से उन्हें घुटने की चोट के वजह टीम से बाहर बैठना पड़ा।

इस दौरान, वॉशिंगटन सुंदर जैसे बल्लेबाजी और इकॉनोमिकल गेंदबाजी स्किल सेट वाले रविचंद्रन अश्विन को उनके रोल में उनको मौका दिया। और अब सुंदर फिर से फिट होकर अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में बड़ियां वापसी कर चुके हैं। ऐसी स्थिति में आर अश्विन को लिमिटेड ओवर में और भी ज्यादा मौका मिलेगा। इसकी संभावना काफी कम है।

अश्विन ने मिले हुए मोको पर किया निराश

Ravichandran Ashwin

रविचंद्रन अश्विन को टी20 विश्व कप 2022 में अवसर दिया गया था। लेकिन वह प्रभावित करने में कामयाब नही रहे। और इस कारण उन्हें न्यूजीलैंड दौरे से ड्रॉप करके वॉशिंगटन सुंदर को टीम में मोका दिया था। जिसका उन्होंने अच्छा फायदा उठाया। और वनडे सीरीज के 2 मुकाबलों में 88 रन बनाए। तीसरे ओडीआई में वॉशिंगटन सुंदर ने दबाव के बीच भी अर्धशतकीय पारी खेली।

भारत के लिए लंबे समय के लिए तैयार है सुंदर

वॉशिंगटन गेंदबाजी में भी आर अश्विन को रिप्लेस करने की दम रखते हैं। वह अश्विन की तरह ही बीच के ओवरों में 6 से भी कम की इकॉनमी से बॉलिंग करते हैं। और अच्छी बात तो यह है। कि वाशिंगटन सुंदर को बांग्लादेश के दौरे पर होने वाली ओडीआई सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह दी है। और उन्होंने जिस प्रकार से न्यूजीलैंड में प्रदर्शन दिखाया है। वह लंबे समय के लिए भारत के लिए तैयार दिखाई देते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

NZ vs SL: न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को किया क्लीन स्वीप, डबल्यूटीसी का सफर हुआ खत्म

NZ vs SL Test टेस्ट क्रिकेट की चैंपियन न्यूजीलैंड टीम...