IND vs BAN: विराट कोहली ने 3 साल बाद ODI में लगाया शतक, रिकी पॉन्टिंग को पीछे छोड़ा

Date:

IND vs BAN, Virat Kohli

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर अपने विराट अवतार में नजर आने लगे हैं। अभी कुछ महीने पहले ही में एशिया कप में बहुत बड़िया शतक लगाया था। और अब फिर से टी20 विश्व कप 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। ओर इसके बाद अब ODI में भी विराट कोहली ने 3 साल के लंबे समय के बाद अपना शतक लगाया है। यह वनडे फॉर्मेट में उनका 44वां और अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में 72वां शतक हैं।

इसी के साथ उन्होंने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम दिग्गज खिलाड़ी रिकी पॉन्टिंग को भी पीछे छोड़ दिया हैं। और वर्ल्ड में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में नंबर 2 पर काबिज एकमात्र खिलाड़ी बन चुके हैं। और उनसे ऊपर केवल 100 शतक के साथ क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले द ग्रेट सचिन तेंदुलकर मौजूद हैं। विराट कोहली ने बांग्लादेश टीम के खिलाफ चटोग्राम में चल रहे तीसरे ODI में 85 गेंदों में ही शतक जड़ दिया हैं।

उन्होंने पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद भी 210 रनों की तूफानी पारी खेलने वाले ईशान किशन का साथ बड़िया साथ दिया। और दूसरे विकेट के लिए दोनों ने मिलकर 290 रन बना लिए थे। विराट कोहली ने भी इस मुकाबले में 91 गेंदों में 113 रनों की शानदार पारी खेली। अपनी इस पारी में विराट कोहली ने 11 चौके और 2 छक्के लगाए। शुरुआत में वह जरूर थोड़ा स्ट्रगल करते हुए नजर आए थे। लेकिन एक बार अच्छे से सेट होने के बाद उन्होंने बांग्लादेश के गेंदबाजों जमकर क्लास लगा दी।

सर्वाधिक अंतराष्ट्रीय शतक लगाने वाले खिलाड़ी

  • सचिन तेंदुलकर- 100 शतक
  • विराट कोहली- 72 शतक
  • रिकी पॉन्टिंग- 71 शतक
  • कुमार संगकारा- 63 शतक
  • जैक कैलिस- 62 शतक

2022 में हुई फिर से हुए किंग कोहली की वापसी

विराट कोहली के लिए यह साल शुरुआत में ज्यादा अच्छा नहीं रहा था। और पहले 6-7 महीने तक वह बहुत ज्यादा स्ट्रगल करते हुए नजर आ रहे थे। और फिर टी20 विश्व कप से पहले इंग्लैंड की सीरीज के बाद उन्होंने आराम ले लिया था। जिसके बाद वह एशिया कप 2022 में टीम इंडिया के साथ लौटे।

यहां उनका एक विराट अवतार देखने को मिला। इस टूर्नामेंट में विराट कोहली ने अफगानिस्तान की टीम के खिलाफ बहुत ही शानदार टी20 शतक लगा दिया था। और फैंस का लगभग 1000 दिनों का शतक का इंतजार भी खत्म किया था। और इसके बाद टी20 विश्व कप में वह सबसे ज्यादा रन स्कोरर खिलाड़ी बनकर सामने आए।

अब वनडे क्रिकेट में भी शतक जड़कर उन्होंने पूरी दुनिया को यह बता दिया है। किंग इज बैक। विराट कोहली के नाम अब वनडे में 44 शतक, टेस्ट में 27 शतक और टी20 अंतराष्ट्रीय में 1 शतक दर्ज है। वह अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में 24553 रन पूरे कर चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

LLC 2023 : वर्ल्ड जायंट्स को फाइनल में हराकर, एशिया लायंस ने जीता लीजेंड्स लीग का खिताब

Legends League Cricket 2023 लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2023 फाइनल मुकाबला...

WPL: यूपी वॉरियर्स की जीत से 2 टीमें हुई बाहर, आरसीबी और गुजरात का सपना टूटा

Women's Premiere League 2023 वुमेन प्रीमियर लीग में यूपी वॉरियर्स...

NZ vs SL: न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को किया क्लीन स्वीप, डबल्यूटीसी का सफर हुआ खत्म

NZ vs SL Test टेस्ट क्रिकेट की चैंपियन न्यूजीलैंड टीम...