IND vs AUS: विराट कोहली ने रच दिया इतिहास, सचिन तेंदुलकर के बड़े रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

Date:

Virat Kohli new record

भारत और ऑस्ट्रेलिया टीम के बीच में टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच दिल्ली में खेला गया है। इस मुकाबले में विराट कोहली ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया है। जिसको किसी भी एक्टिव खिलाड़ी के लिए हासिल करना मुश्किल है। विराट कोहली रन मशीन के नाम से जाने जाते है। और वह आए दिन कोई न कोई रिकॉर्ड बनाते ही रहते हैं। इस मुकाबले की दूसरी पारी में विराट कोहली ने अपने बल्ले से केबल 8 रन बनाते ही इस मुकाम को हासिल किया है। विराट कोहली ने अपने अंतराष्ट्रीय करियर में अपने 25000 रन पूरे कर लिए है। और वह ऐसा करने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। विराट कोहली ने नाथन लायन की गेंद पर चौका लगाते हुए। यह रिकॉर्ड बनाया है।

विराट कोहली जैसा नही है कोई

विराट कोहली के लिए यह पल बहुत ही खास है। मौजूदा खिलाड़ियों में विराट कोहली के बाद अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में जो रूट नंबर 2 पर हैं। जो रूट ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक 17729 रन बना लिए हैं। और वह अभी विराट कोहली से 7000 से भी अधिक रनो से पीछे चल रहे हैं। जो रूट को इतने रन बनाने में वर्षो लग जाएंगे। यही रिकॉर्ड विराट कोहली को मौजूदा समय का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनाती है। विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट में ज्यादा बड़ी पारियां तो नहीं खेल पा रहे हैं। लेकिन यह कहना भी ठीक होगा। कि विराट कोहली के इस रिकॉर्ड को तोड़ पाना मौजूदा खिलाड़ियों के लिए बहुत मुश्किल काम है।

अंतराष्ट्रीय में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी

सचिन तेंदुलकर – 34357 रन
कुमार संगाकारा – 28016 रन
रिकी पोंटिंग – 27483 रन
महेला जयवर्धने – 25957 रन
जैक कैलिस – 25534 रन
विराट कोहली – 25012 रन

सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा

अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में विराट कोहली के बाद 5 और खिलाड़ियों ने 25000 रन बना लिए हैं। ये मुकाम सचिन तेंदुलकर, कुमार संगाकारा, रिकी पोंटिंग, महेला जयवर्धने और जैक कैलिस ने हासिल किया है। विराट कोहली ने इस मुकाबले में सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। वह अंतराष्ट्रीय में सबसे तेज 25000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज था। उन्होंने 577 पारियों में यह काम किया था। और वहीं विराट कोहली ने 549 पारियों में इस मुकाम को हासिल किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

LLC 2023 : वर्ल्ड जायंट्स को फाइनल में हराकर, एशिया लायंस ने जीता लीजेंड्स लीग का खिताब

Legends League Cricket 2023 लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2023 फाइनल मुकाबला...

WPL: यूपी वॉरियर्स की जीत से 2 टीमें हुई बाहर, आरसीबी और गुजरात का सपना टूटा

Women's Premiere League 2023 वुमेन प्रीमियर लीग में यूपी वॉरियर्स...

NZ vs SL: न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को किया क्लीन स्वीप, डबल्यूटीसी का सफर हुआ खत्म

NZ vs SL Test टेस्ट क्रिकेट की चैंपियन न्यूजीलैंड टीम...