Umran Malik Record : उमरान मलिक ने एक हफ्ते में तोड़ दिया अपना ही रिकॉर्ड, तेज गेंद फेंकने में स्थापित किया नया कीर्तिमान

Date:

Umran Malik Record Alert

भारतीय टीम के युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक एक के बाद एक नए रिकॉर्ड बनाते ही जा रहे हैं। और 23 वर्षीय दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने श्रीलंका के खिलाफ पहले ही मुकाबले में अपनी तूफानी रफ्तार से एक नया मुकाम दर्ज कर लिया है। और उन्होंने गुवाहाटी में श्रीलंका की टीम के 14वें ओवर में 156 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंक अपने ही एक हफ्ते पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया हैं।

उमरान मलिक ने बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में अपने पहले ही स्पेल के दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर अपने एक पुराने रिकॉर्ड को ओर भी ज्यादा बेहतर कर लिया है। और उन्होंने इस ओवर में न सिर्फ 156 किमी/घंटे की तेज रफ्तार से गेंद फेंकी। बल्कि लास्ट गेंद पर चरिथ असलंका का विकेट भी चटका दिया। उमरान मलिक ने अपने इस ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद भी लगभग 151 की रफ्तार से डाली। और श्रीलंका के बल्लेबाजों को खूब परेशान किया।

एक हफ्ते पहले ही तोड़ा था।जसप्रीत बुमराह का रिकॉर्ड

इससे पहले उमरान ने श्रीलंका के खिलाफ 4 जनवरी को टी20 मुकाबले में 155 किमी/घंटे की तेज रफ्तार से गेंद फेंककर भारत के सबसे तेज गेंदबाज बनने की कीर्तिमान स्थापित किया था। उस वक्त उन्होंने भारत के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के 153.36 किमी/घंटे के रिकॉर्ड को तोड़ा दिया था। और उमरान मलिक ने तब उस गेंद पर श्रीलंका टीम के कप्तान दसुन शनाका का बड़ा विकेट चटकाकर टीम को बहुत महत्वपूर्ण सफलता दिलाई थी।

भारत के लिए सबसे तेज गेंद फेंकने वाले गेंदबाज

  • उमरान मलिक – 156 km/h
  • उमरान मलिक – 155 km/h
  • जसप्रीत बुमराह – 153.36 km/h
  • मोहम्मद शमी – 153.30 km/h
  • नवदीप सैनी – 152.85 km/h

आईपीएल में 156.9 की तेज रफ्तार से डाली थी गेंद

चाहे यह उमरान मलिक के इंटरनेशन क्रिकेट करियर की सबसे तेज गति की गेंद है। लेकिन आईपीएल में वह 156.9 की तूफानी रफ्तार से गेंद दल चुके हैं। और उन्होंने यह कारनामा इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम के खिलाफ भी कर दिखाया था।

पहले वनडे में में चटकाएं 3 विकेट

इस मुकाबले की बात की जाए।तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए। भारतीय टीम ने विराट कोहली के 45वें वनडे शतक और रोहित शर्मा- शुभमन गिल की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 373 रनो के विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। और इसके जवाब में श्रीलंका टीम ने तक 37 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 203 रन बना लिए थे। भारत की ओर से उमरान मलिक ने 6 ओवर की गेंदबाजी में 3 विकेट अपने नाम किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related