IND vs NZ: सूर्यकुमार यादव जल्द करेंगे टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू , सूर्या ने खुद ही दिए संकेत

Date:

IND vs NZ Suryakumar Yadav

भारत और न्यूजीलैंड टीम के बीच खेले गए 3 मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड की टीम को 65 रनों से हरा दिया है। और भारत की इस जीत में स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव असली हीरो रहे हैं। उन्होंने इस मुकाबले में केवल 51 गेंदों मे 111 रन बनाए। इस मुकाबले में भी सूर्यकुमार यादव का 360° का खेल देखने को मिला हैं। उन्होंने मैदान की चारो दिशाओं में शॉर्ट लगाए। सूर्यकुमार की बल्लेबाजी को देख मैदान में सभी लोग हैरान रह गए। काफी लंबे वक्त से फैंस का यह मानना है। कि सूर्यकुमार यादव को टेस्ट टीम में भी मोका दिया जाना चाहिए। और इसे लेकर अब सूर्यकुमार यादव ने बहुत बड़ा बयान दिया है।

क्या बोले सूर्यकुमार यादव

Suryakumar Yadav

सूर्यकुमार यादव की नजरे अब भारत की टेस्ट टीम में जगह बनाने पर टिकी हुई हैं। और उन्होंने यह कहा हैं। कि जल्द ही उनको बड़े फॉर्मेट में खेलने का बुलावा भी आ सकता है। सूर्यकुमार यादव से जब टेस्ट टीम में जगह बनाने के बारे में पूछा तो, उन्होंने कहा आ रहा है। वह मोका भी आ रहा है।’’ और क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में वर्ल्ड के नंबर 1 बल्लेबाज सूर्यकुमार ने मुंबई की और से प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पिछले बहुत वर्षों में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।

सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉनप्रेंस में यह कहा कि,‘‘ जब मैने क्रिकेट खेलना प्रारंभ किया था। तो लाल गेंद से ही किया था। और मैं मुंबई इंडियंस की अपनी टीम के लिए प्रथम श्रेणी में क्रिकेट भी खेलता रहा हूं। और मैं टेस्ट क्रिकेट के बारे में बहुत अच्छी तरह से जानता हूं। और मैंने टेस्ट फॉर्मेट में खेलने का आनंद भी उठाया है। ये उम्मीद है मुझे बहुत जल्द टेस्ट कैप भी मिल जाएगी।’’

सूर्यकुमार यादव ने याद किए अपने पुराने दिन

Suryakumar Yadav

सूर्यकुमार यादव इस मुकाबले में नंबर 3 पर बल्लेबाजी के लिए आए थे। और इसके बाद उन्होंने न्यूजीलैंड को टीम के गेंदबाजों को अपने इशारों बड़ी अच्छी तरह से नचाया। सूर्यकुमार के खेल को देखकर ऐसा लगता है। कि उन्हें 2-3 साल पहले से ही इंटरनैशनल टीम में शामिल कर लेना था। और इस विस्फोटक बल्लेबाज ने भी यह स्वीकार कर लिया है। कि पूर्व में उन्हें कई बार नजरंदाज भी किए जाने से उन्हें काफी निराशा हुई थी।

उन्होंने कहा की,‘‘ मैं ज्यादातर अपने अतीत के बारे में बातें करता हूं। जब मैं अपने कमरे मे रहता हूं। या अपनी पत्नी के साथ में यात्रा कर करता हूं। तो हम 2-3 साल पहले की स्थिति के बारे में ही बातें करते हैं। और आज की परिस्थिति कैसी है। उस समय में और आज में क्या बदलाव हुआ हैं। बस, हम इसी बारे में अक्सर बातें करते हैं। सूर्यकुमार ने कहा की,‘‘ निश्चित तौर पर हम उस वक्त थोड़ा निराशा जरूर थे।

Suryakumar Yadav will soon debut in Test cricket

लेकिन हम हमेशा से इस पर ध्यान ज्यादा देते रहे। कि अगर कुछ न कुछ सकारात्मक है। तो हमें उस ओर ध्यान देना चाहिए। मैं कैसे अच्छा क्रिकेटर बन सकता हूं। और किस तरह से आगे की ओर बढ़ सकता हूं।’’ और उन्होंने कहा की,‘‘ उस वक्त के बाद मैंने हर तरह को चीजों को आजमाया जैसे अच्छा भोजन करना, अभ्यास सत्र में पूर्ण समय देना। सही वक्त पर सोना। जिसका आज मुझे इतना ज्यादा फायदा मिल रहा है।’’ सूर्यकुमार यादव ने इस मुकाबले में अपने करियर का दूसरा शतक लगाया हैं। इससे पहले उन्होंने इंग्लैंड की टीम के खिलाफ भी शतक लगाया था। इस मुकाबले में प्रदर्शन के आधार पर उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी मिला हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Jawan Day 8 Box office Collections Hindi Nett and India Nett Collection

After Passing the Working days Test at box office....

Jawan Day 7 Box office Collections Hindi Nett and India Nett Collection

Jawan had an Extraordinary weekend and Strong hold on...

Jawan Sixth Day Advance Booking Report

Jawan had ₹ 7.01 Cr Advance booking on 5th...

Jawan Day 6 Box office Collections Hindi Nett and worldwide Gross

Jawan everyday making a new record at Box office. Jawan...