सूर्यकुमार यादव ने टेस्ट में डेब्यू करते ही बनाया दिया रिकॉर्ड, ये करने वाले बने पहले भारतीय

Date:

Suryakumar Yadav Test Debut

सूर्यकुमार यादव की किस्मत 14 मार्च 2021 को अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद इस कदर बदल गई। कि आज के दिन वह भारत के लिए तीनों ही फॉर्मेट के खिलाड़ी बन चुके हैं। और सबसे ज्यादा खास बात यह है। कि तीनों ही फॉर्मेट मतलब टी20 अंतराष्ट्रीय, वनडे और टेस्ट में उनका डेब्यू 30 से अधिक की उम्र में हुआ है।

9 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मुकाबले में सूर्यकुमार यादव को टेस्ट का डेब्यू कैप पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने दिया हैं। ओर वह भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले 305वें खिलाड़ी बन चुके है।इतना ही नहीं सूर्यकुमार ने नागपुर में टेस्ट डेब्यू करते ही एक नया इतिहास भी रच दिया हैं। उन्होंने मैदान पर उतरते ही वो काम कर दिखाया है।

इससे पहले भारत के क्रिकेट में आज तक नहीं हुआ था। सूर्यकुमार यादव अब भारत के लिए तीनों ही फॉर्मेट में 30 से अधिक की उम्र में डेब्यू करने वाले पहले खिलाड़ी बन चुके हैं। और उन्होंने 2021 में अपना टी20 और वनडे में डेब्यू किया था। और अब 2023 के दूसरे महीने में उनको टेस्ट कैप भी मिल चुकी है। जिस उम्र पर खिलाड़ी अपने क्रिकेट करियर के मिडिल फेज में रहते हैं। उसी समय सूर्यकुमार यादव ने डेब्यू के साथ ही तहलका मचा दिया है।

सूर्यकुमार यादव का क्रिकेट के तीनो फॉर्मेट में डेब्यू

  • टी20 अंतराष्ट्रीय – 30 साल 181 दिन (14 मार्च 2021)
  • वनडे – 30 साल 307 दिन (18 जुलाई 2021)
  • टेस्ट – 32 साल 148 दिन (9 फरवरी 2023)

क्रिकेट करियर में रिकॉर्ड

मौजूदा वक्त में सूर्यकुमार यादव वर्ल्ड के नंबर 1 टी20 बल्लेबाज बने हुए हैं। ओर उन्होंने साल 2022 में दुनिया को अपनी बल्लेबाजी का दीवाना बना दिया है। उन्होंने अब तक भारत के लिए 48 टी20 में 3 शतक और 13 अर्धशतकों की दम पर 1675 रन बनाए हैं। ओर वहीं वनडे क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव ने 20 मैचों की 18 पारियों में 433 रन बना दिए है। इस फॉर्मेट में उनके नाम 2 अर्धशतक मोजूद हैं।

उनके रिकॉर्ड का आकर्षण उनका स्ट्राइक रेट है। जो टी20 क्रिकेट में175 से भी अधिक के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी करते हैं। और वहीं वनडे भी उनका स्ट्राइक रेट लगभग 102 का है। वहीं औसत में भी सूर्यकुमार यादव पीछे नहीं है। टी20 में उनका औसत 46.57 का रहता है। तो वनडे में उन्होंने 28.83 की औसत से रन बनाए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related