IND vs NZ: शुभमन गिल का तूफानी शतक, विराट कोहली को छोड़ा पीछे

Date:

IND vs NZ 3rd T20i

भारत और न्यूजीलैंड टीम के बीच में 3 मैचो की टी20 सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में शुभमन गिल ने कमाल कर दिखाया है। उन्होंने भारत दौरे के लिए आई न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ पहले मुकाबले में अपने क्रिकेट करियर का पहला वनडे शतक लगाया था।

इसके बाद टी20 सीरीज के तीसरे ओर आखरी मुकाबले में अपने करियर का पहला टी20 अंतराष्ट्रीय शतक भी जड़ दिया हैं। उन्होंने अपनी इस तूफानी पारी में 54 गेंदों में शतक के आंकड़े को छू लिया था। शतक तक पहुंचने के बीच शुभमन गिल ने अपनी पारी में 10 चौके और 5 बड़े छक्के जड़ दिए। और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया है।

T20I में गिल ने खेली सबसे बड़ी पारी

शुभमन गिल ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में ऐतिहासिक पारी खेली हैं। वह टी20 इंटरनेशनल मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी बन चुके हैं। ओर उन्होंने इस पारी में केबल 63 गेंदों का सामना करते हुए। 126* रन की पारी खेली हैं। इस पारी के बदोलत उन्होंने टी20 अंतराष्ट्रीय में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले विराट कोहली के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया हैं।

विराट कोहली ने एशिया कप 2022 के समय अफगानिस्तान टीम के खिलाफ 122* रन की शानदार पारी खेली थी। और यह टी20 अंतराष्ट्रीय में विराट कोहली का पहला ही शतक था। शुभमन गिल ने भी टी20 अंतराष्ट्रीय में पहला शतक लगाते हुए। एक नया भारतीय कीर्तिमान स्थापित कर लिया है।

गिल टी20 में शतक लगाने वाले 7वें भारतीय खिलाड़ी बने

न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मुकाबले में शुभमन गिल टी20 अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक लगाने वाले 7वें भारतीय खिलाड़ी बन चुके गए। शुभमन गिल से पहले टी20 में शतक लगाने वाल भारतीय बल्लेबाजों में सुरेश रैना, रोहित शर्मा, केएल राहुल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, और विराट कोहली हैं।

टी20 अंतराष्ट्रीय में भारत के लिए सबसे अधिक शतक रोहित शर्मा के नाम दर्ज हैं। जिन्होंने 4 शतक लगाए है। सूर्यकुमार यादव 3 शतक जड़ चुके हैं। जबकि केएल राहुल के बल्ले से 2 शतक आए हैं। और अन्य बल्लेबाजों ने 1-1 शतक लगाए है।

गिल के दम पर भारत ने बनाया बड़ा स्कोर

शुभमन गिल की शतकीय पारी के बदौलत पर भारतीय टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 234 रन बना दिए। यह टी20 अंतराष्ट्रीय में टीम इंडिया का पांचवां सबसे बड़ा स्कोर है। इस मुकाबले में गिल के 126 रनो के बाद दूसरी सबसे बड़ी पारी राहुल त्रिपाठी के बल्ले से आई। उन्होंने 200 के स्ट्राइक रेट के साथ 22 गेंदों पर 44 रन जड़ दिए। कप्तान हार्दिक पांड्या ने 17 गेंदों पर 30 रन बनाए। और सूर्यकुमार यादव ने 13 गेंदों पर 24 रन ठोके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Jawan Day 8 Box office Collections Hindi Nett and India Nett Collection

After Passing the Working days Test at box office....

Jawan Day 7 Box office Collections Hindi Nett and India Nett Collection

Jawan had an Extraordinary weekend and Strong hold on...

Jawan Sixth Day Advance Booking Report

Jawan had ₹ 7.01 Cr Advance booking on 5th...

Jawan Day 6 Box office Collections Hindi Nett and worldwide Gross

Jawan everyday making a new record at Box office. Jawan...