Shubman Gill: गिल के एक दोहरे शतक ने तोड़ दिए बहुत से रिकॉर्ड, ये मुकाम किया हासिल

Date:

Shubman Gill Double Century

शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में दोहरा शतक लगा दिया हैं। गिल न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय पारी की शुरुआत करने के लिए आए थे। और लास्ट ओवर में आउट हुए। शुभमन गिल जब 150 रन पर खेल रहे थे। उस समय किसी को भी यह उम्मीद नहीं थी। कि वह दोहरा शतक जड़ देंगे। लेकिन लास्ट में शुभमन गिल ने टाप गियर में बल्लेबाजी की। और बहुत सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। शुभमन गिल के लिए आज का दिन खास इसलिए नहीं है। कि उन्होंने दोहरा शतक लगा दिया। बल्कि इसके साथ ही उन्होंने बहुत से नए रिकॉर्ड बनाने का काम भी किया हैं। जानते हैं कि शुभमन गिल ने कौन कौन से रिकॉर्ड इस मुकाबले में बनाए हैं।

वनडे में गिल ने सबसे तेज 1000 रन पूरे किए

शुभमन गिल ने आज वनडे में अपने 1000 रन भी पूरे कर लिए हैं। और उनको 1000 वनडे रन पूरे करने के लिए केवल 19 मेंच ही खेलने पड़े हैं। और इससे पहले ये रिकॉर्ड शिखर धवन के नाम पर दर्ज था। जिन्होंने 24 वनडे मैचों में 1000 रन बनाए थे। और इतना ही नहीं पूर्व कप्तान विराट कोहली ने भी 24 मुकाबलों में 1000 वन डे रन पूरे किए थे। और अब ये दोनों ही बल्लेबाज पीछे छूट गए हैं। शुभमन ने आज अपना तीसरा वनडे शतक भी लगाया हैं।

इससे पहले शिखर धवन ने शुरुआत के 17 मुकाबलों में 3 शतक जड़े थे। और अब शुभमन गिल उनका रिकॉर्ड तो नहीं तोड़ सके हैं। लेकिन थोड़ा सा पीछे रह गए हैं। शुभमन गिल वर्ल्ड के 10वें ऐसे बल्लेबाज बन चुके हैं। जिन्होंने वनडे में दोहरा शतक जड़ा है। और वहीं भारत के वे 7वें खिलाड़ी हैं। भारत के जिन 7 बल्लेबाजों ने वनडे शतक जड़ा है। सचिन तेंदुलकर पहले थे।

इसके बाद वीरेंद्र सहवाग ने दोहरा शतक जड़ा था।उसके बाद रोहित शर्मा अब तक 3 बार दोहरा शतक मार चुके हैं। इसके साथ ही ईशान किशन ने भी बांग्लादेश के खिलाफ पिछले महीने ही दोहरा शतक जड़ दिया था। भारत के साथ ही जिन बाकी वर्ल्ड के खिलाड़ियों ने दोहरा शतक लगाया है। उसमें मार्टिन गप्टिल, फखर जमां और क्रिस गेल के भी दोहरे शतक शामिल है। लेकिन रोहित शर्मा के सामने कोई भी नहीं सका है। क्योंकि उनका सबसे ज्यादा स्कोर 264 रन का है।

जो दुनिया में ओर किसी भी बल्लेबाज का नहीं है। वैसे एक और रिकॉर्ड शुभमन गिल ने अपने नाम किया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड के किसी भी बल्लेबाज का ये सबसे ज्यादा स्कोर है। और इससे पहले 1999 में सचिन तेंदुलकर ने 186* रनों की पारी खेली थी। जो अब काफी पीछे रह गई है।

गिल ने लास्ट के 100 रन तेज गति से बनाए

शुभमन गिल की पारी की सबसे खास बात तो ये रही हैं। कि जहां एक तरफ शुभमन गिल ने 200 रन बनाये है। वहीं और कोई दूसरा बल्लेबाज अर्धशतक तक नहीं लगा सका हैं। दूसरा सबसे बड़ा स्कोर केवल 34 रन का ही रहा है। जो की रोहित शर्मा ने बनाया हैं। शुभमन गिल की पारी की बात करे। उन्होंने अपना पहला अर्धशतक 52 गेंदों में लगाया था।

और वहीं शतक लगाने के लिए उन्होंने 87 गेंदे खेली। इसके बाद शुभमन गिल ने तेज गति से 100 से 150 तक पहुंचने के लिए शुभमन गिल को 35 गेंदें खेलनी पड़ी। वहीं 150 से 200 तक पहुंचने के लिए उन्होंने केवल 23 गेंदों का ही सामना किया। शुभमन गिल की पारी के दम पर ही भारतीय टीम 349 रन बनाने में सफल रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

LLC 2023 : वर्ल्ड जायंट्स को फाइनल में हराकर, एशिया लायंस ने जीता लीजेंड्स लीग का खिताब

Legends League Cricket 2023 लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2023 फाइनल मुकाबला...

WPL: यूपी वॉरियर्स की जीत से 2 टीमें हुई बाहर, आरसीबी और गुजरात का सपना टूटा

Women's Premiere League 2023 वुमेन प्रीमियर लीग में यूपी वॉरियर्स...

NZ vs SL: न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को किया क्लीन स्वीप, डबल्यूटीसी का सफर हुआ खत्म

NZ vs SL Test टेस्ट क्रिकेट की चैंपियन न्यूजीलैंड टीम...