19.6 C
Los Angeles
Saturday, April 20, 2024

IPL 2023: संजू सैमसन के नाम बनाया खास रिकॉर्ड, इस खास क्लब में हुए शामिल

IPL 2023, Sanju Samson: संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम को चाहे पंजाब किंग्स से हार का सामना करना पड़ा हो। लेकिन कप्तान संजू सैमसन ने इस मुकाबले में बहुत बड़ी और खाद उपलब्धि हासिल कर ली। एक तरफ सैमसन राजस्थान रॉयल्स के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी तो बन ही गए है। साथ ही उन्होंने बतौर कप्तान एक बड़ा बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है। इसके साथ वह उस एलीट लिस्ट में शामिल हो चुके है। जिसमें विराट कोहली, महेंद्रसिंह धोनी, रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ी मौजूद हैं। आईपीएल 2023 के शुरुआती 2 मुकाबलों में संजू सैमसन ने 55 और 42 रनों की बेहतरीन पारियां खेली हैं।

सैमसन ने हासिल की खास उपलब्धि

Sanju Samson completed 1000 runs in IPL as captain.

आईपीएल 2023 में बेहतरीन शुरुआत के बाद दूसरे मैच में संजू सैमसन ने एक बहुत बड़ी और खाद उपलब्धि हासिल कर ली है। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए सर्वाधिक रन बनाने के साथ-साथ बतौर कप्तान अपने 1000 रन पूरे कर लिए हैं। संजू सैमसन जब अपने 33वें मुकाबले में कप्तानी करने के लिए उतरे तो अपनी बल्लेबाजी के बीच उन्होंने यह कारनामा लिया है। और सबसे खास बात यह रही। कि उन्होंने छक्का लगाकर ये उपलब्धि हासिल की है।

पंजाब किंग्स के 198 रनों के टारगेट का पीछा करने आई। राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत थोड़ी खराब रही। और चौथे ओवर में उनका दूसरा विकेट गिर गया था। फिर संजू सैमसन को आना पड़ा। उन्होंने अपनी पारी की दूसरी ही गेंद पर छक्के के साथ अपना खाता खोलते हुए 42 रनों की बेहतरीन पारी खेली। वह ऐसा करने वाले 16वें खिलाड़ी बन चुके है।

बतौर कप्तान आईपीएल में सर्वाधिक रन

  • विराट कोहली- 4881 रन
  • एमएस धोनी- 4582 रन
  • रोहित शर्मा- 3675 रन
  • गौतम गंभीर- 3518 रन
  • केएल राहुल- 1940 रन
  • सचिन तेंदुलकर- 1723 रन
  • श्रेयस अय्यर- 1643 रन
  • वीरेंद्र सहवाग- 1524 रन
  • राहुल द्रविड़- 1304 रन
  • सौरव गांगुली- 1110 रन
  • संजू सैमसन- 1039 रन

इस मैच में संजू सैमसन ने राजस्थान रॉयल्स के लिए सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। उनके नाम अब कुल 3138 रन हो चुके है। वहीं अजिंक्य रहाणे ने राजस्थान के लिए कुल 3098 रन बनाए थे। जोस बटलर भी इस लिस्ट में शामिल है। उन्होंने टीम के लिए 2377 रन बना लिए हैं। संजू सैमसन को 2021 में अजिंक्य रहाणे के बाद टीम का कप्तान बनाया गया था। उन्होंने अब तक 33 मैचों में टीम की कप्तानी की है। जिसमें से 16 मुकाबले जीते है। तो 17 में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं पिछले सीजन में उनकी कप्तानी में टीम फाइनल में पहुंच गई थी। और उपविजेता टीम रही थी। उनकी कप्तानी कमाल की रहती है। और वह बहुत शांत और कूल रहते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles