IND vs PAK: भारत की पाकिस्तान पर जीत पर बोले रोहित शर्मा- विराट कोहली की बल्लेबाजी को सलाम करता ..

Date:

T20 World Cup 2022, IND vs PAK

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर-12 के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान टीम को 4 विकेट से हरा दिया। भारत ने टॉस जीतकर पकिस्तान को बल्लेबाजी का न्योता दिया। और पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। जिसे भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर आखिरकार हासिल कर हो लिया। वहीं 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में मिली हार का बदला भी पूरा कर लिया।

Rohit Sharma said on India’s victory over Pakistan

मुकाबला खत्म होने के बाद सभी खिलाड़ी इमोशनल दिखाई दिए। विराट कोहली के साथ ही भारत के कप्तान रोहित शर्मा भी अपने आंसू नहीं रोक सके। इस मुकाबले के बाद रोहित शर्मा ने कहा। विराट कोहली के बारे कहने के लिए उनके पास कोई शब्द नहीं बचे हैं। विराट कोहली ने बहुत ही शानदार पारी खेली है। इस मुकाबले से भारत को एक नई उर्जा प्रदान हुई है। भारत ने टी20 वर्ल्ड कप की जीत के साथ शुरुआत की है।

Rohit Sharma said on India’s victory over Pakistan

गेंदबाजों ने किया बहुत अच्छा प्रदर्शन

रोहित शर्मा ने कहा, “मैं ड्रेसिंग रूम में मोजूद था। मेरे पास शब्द नहीं बचा है। हम ज्यादा से ज्यादा वक्त तक इस खेल में बने रहना चाहते थे। विराट कोहली और हार्दिक पांड्या के बीच बहुत महत्वपूर्ण साझेदारी ने मुकाबले को भारत की ओर ला दिया। पिच बहुत अच्छी ही थी। कुछ स्विंग और सीम भी कुछ ज्यादा था। और गेंदबाजी में बहुत मदद मिल रही थी।

रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के इफ्तिखार अहमद और शान मसूद की साझेदारी पर यह कहा कि, “उनके बीच बहुत अच्छी साझेदारी हुई है। उन्होंने अंत तक बहुत अच्छी बल्लेबाजी की हैं। लेकिन हम यह जानते थे। कि इसका पीछा करने के लिए हमें बहुत बढ़िया बल्लेबाजी करनी पड़ेगी। हमे शांत रहना और मुकाबले को गहराई तक ले जाना बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण था। यह जीत हमारे आत्मविश्वास के लिए बहुत अच्छी रहेगी।

सभी दर्शकों को किया धन्यवाद

Rohit Sharma said on India’s victory over Pakistan

कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि, “एक समय ऐसा भी लगा था। की हम यह मुकाबला जीतने की स्थिति में नहीं हैं। लेकिन जिस तरह से हमने ये जीत दर्ज की वह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। विराट कोहली ने जिस तरह से बल्लेबाजी की ओर गेम में बने रहे उसके लिए में उनको सलाम करता हू। उसने भारत के लिए बहुत अच्छी पारी खेली है। और मैं सभी को दर्शकों को बहुत बहुत धन्यवाद देना चाहता हूं। यह देखना बहुत अद्भुत है। हम जहां भी जाते हैं। हमारे लिए उनका समर्थन सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

LLC 2023 : वर्ल्ड जायंट्स को फाइनल में हराकर, एशिया लायंस ने जीता लीजेंड्स लीग का खिताब

Legends League Cricket 2023 लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2023 फाइनल मुकाबला...

WPL: यूपी वॉरियर्स की जीत से 2 टीमें हुई बाहर, आरसीबी और गुजरात का सपना टूटा

Women's Premiere League 2023 वुमेन प्रीमियर लीग में यूपी वॉरियर्स...

NZ vs SL: न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को किया क्लीन स्वीप, डबल्यूटीसी का सफर हुआ खत्म

NZ vs SL Test टेस्ट क्रिकेट की चैंपियन न्यूजीलैंड टीम...