IPL 2023: आईपीएल 2023 के कुछ मैचों से बाहर हुए रोहित शर्मा, ये खिलाड़ी संभालेगा मुंबई की कप्तानी

Date:

IPL 2023 Rohit Sharma

आईपीएल 2023 की शुरूआत में अब सिर्फ कुछ दिनों का वक्त बचा हुआ है। सभी टीमों ने अपनी तैयारियां लगभग शुरू कर दी हैं। और वही खिलाड़ी ग्राउंड्स में जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं। लेकिन इस बीच मुंबई इंडियंस के लिए एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। ओर ये खबर है। कि मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा इस सीजन के शुरुआती मुकाबलों में नहीं खेल सकेंगे।

रोहित शर्मा कुछ मुकाबलों से बाहर

क्रिकेट रिपोर्ट के अनुसार रोहित शर्मा वर्कलोड मैनेज करने के के वजह से शुरु के कुछ मैचों से बाहर होने वाले है। आईपीएल के फाइनल के बाद भारतीय टीम को एक हफ्ते के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला भी खेलना है। और वहीं इसके बाद सभी खिलाड़ी घर में होने वाले विश्व कप की तैयारियों में लग जायेंगे।

ये खिलाड़ी करेगा टीम की कप्तानी

रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में मुंबई इंडियंस की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे। सूर्यकुमार यादव काफी लंबे समय से मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा बने हुए है। वहीं रोहित शर्मा डग आउट से बैठकर ही मुकाबले पर ध्यान देने वाले है। और बता दे कि रोहित शर्मा ज्यादातर वर्कलोड होने के वजह से पहले चोटिल हो गए हैं। ऐसे में आईपीएल में वो खुद के शरीर पर किसी प्रकार का लोड नहीं डालना चाहते है।

सूर्यकुमार यादव का करियर

सूर्यकुमार यादव ने पिछले एक साल में टी20 क्रिकेट में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से तहलका मचा रखा है। इस फॉर्मेट में सूर्यकुमार यादव दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज है। आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए पिछले कई वर्षो से खेल रहे। सूर्यकुमार यादव को इस साल आईपीएल में देखना सबसे दिलचस्प रहेगा।

वहीं वो आईपीएल 2023 में सबसे अधिक छक्के लगाने के बड़े सबसे बड़े दावेदार माने जा रहे हैं। आईपीएल में सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल में 62 मुकाबले खेले हैं। और 59 पारियों में उन्होंने कुल 1575 रन बना दिए है। सूर्यकुमार यादव का आईपीएल में सर्वोच्च स्कोर 82 रन का रहा है। और 10 आईपीएल अर्धशतक मोजूद हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related