Mumbai Indians: आईपीएल में 3 साल के बाद वापसी कर रहा घातक गेंदबाज, मुंबई के लिए बुमराह की कमी करेगा पूरी!

Date:

IPL 2023 Mumbai Indians

मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीम मानी जाती है। मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की कप्तानी में 5 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। लेकिन पिछला सीजन इंडियंस टीम के लिए एक बुरे सपने से कम नहीं था। आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस केवल 4 मुकाबले ही जीत सकी है। ऐसे में इस बार टीम आईपीएल में छठा खिताब जीतने के इरादे से उतरने वाली है। आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोटिल होने के कारण से नहीं खेल सकेंगे। लेकिन उनकी कमी पूरी करने के लिए टीम में एक खतरनाक गेंदबाज मौजूद है। जो कप्तान रोहित शर्मा के लिए सबसे महत्वपूर्ण है।

टीम में लौट रहा खतरनाक खिलाड़ी

Joffra Archer returns after 3 years in IPL 2023

आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस टीम ने इंग्लैंड के खतरनाक तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को 8 करोड़ में खरीद लिया था। लेकिन वह चोटिल होने के कारण आईपीएल 2022 में नहीं खेल सके थे। और अब वह पूरी तरह से फिट हो चुके है। और आईपीएल 2023 में खेलने के लिए तैयार है। उनकी वापसी से मुंबई इंडियंस का तेज गेंदबाजी आक्रामण मजबूत हो जाएगा।

जोफ्रा आर्चर पारी की शुरुआत में खतरनाक गेंदबाजी करते है। और बहुत किफायती भी रहते है। उनके बाद मुंबई इंडियन्स की टीम तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडॉर्फ पर निर्भर होगी। बेहरेनडॉर्फ ने बीग बैश लीग में 14 मुकाबलों में कुल 21 विकेट लेकर पर्थ स्कोचर्स को चैम्पियन बनाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई थी।

जसप्रीत बुमराह की कमी कर सकते है पूरी

जोफ्रा ऑर्चर ने अब तक आईपीएल के 35 मुकाबलों में कुल 47 विकेट चटकाएं हैं। वह पारी के दोनों ही और स्विंग गेंदबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। आईपीएल 2023 में जोफ्रा आर्चर मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह की कमी पूरी कर सकते हैं। और उनके पास वह काबिलियत भी है। कि वो किसी भी बल्लेबाजी आक्रामण को ध्वस्त कर सकते हैं। उन्होंने आईपीएल में अपना लास्ट मुकाबला साल 2020 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेला था। अब वह 3 साल के बाद आईपीएल में वापसी कर रहे है।

आईपीएल 2023 के लिए मुंबई इंडियंस की टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन(विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह,जोफ्रा आर्चर, डेवाल्ड ब्रेविस, कैमरून ग्रीन, टिम डेविड, तिलक वर्मा,मोहम्मद अरशद खान, रमनदीप सिंह, ऋतिक शौकीन, अर्जुन तेंदुलकर, ट्रिस्टन स्टब्स, कुमार कार्तिकेय, जेसन बेहरेनडॉर्फ, विष्णु विनोद, आकाश मधवाल, झे रिचर्डसन, पीयूष चावला, डुआन जानसन, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, राघव गोयल।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Jawan Day 8 Box office Collections Hindi Nett and India Nett Collection

After Passing the Working days Test at box office....

Jawan Day 7 Box office Collections Hindi Nett and India Nett Collection

Jawan had an Extraordinary weekend and Strong hold on...

Jawan Sixth Day Advance Booking Report

Jawan had ₹ 7.01 Cr Advance booking on 5th...

Jawan Day 6 Box office Collections Hindi Nett and worldwide Gross

Jawan everyday making a new record at Box office. Jawan...