IPL 2023: रोहित शर्मा ने बनाया नया कीर्तिमान, तोड़ा शिखर धवन का रिकॉर्ड

Date:

Rohit Sharma Record: आईपीएल के 22वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स और मुम्बई इंडियंस के बीच में मुकाबला खेला गया। जिसमे मुंबई ने 5 विकेट से जीत हासिल कर ली है। अब मुंबई इंडियंस की टीम के 4 मैचों में 2 जीत के साथ 4 अंक हो चुके हैं। इस मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा ने 20 रनो को पारी खेली। और साथ एक नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने शिखर धवन का बहुत बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया हैं।

रोहित शर्मा ने किया ये करनामा

Rohit Sharma Highest run scorer against a team in IPL

रोहित शर्मा को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ओपनर बल्लेबाज में गिना जाता है। वह ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 13 गेंदों में 20 रन की पारी खेली। जिसमें 1 चौका और 2 छक्के लगाए। साथ ही रोहित शर्मा आईपीएल में एक टीम के खिलाफ खेलते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं।

उन्होंने केकेआर के खिलाफ कुल 1040 रन बनाए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड शिखर धवन के नाम दर्ज था। उन्होंने सीएसके के खिलाफ कुल 1029 रन बनाए थे। और नंबर 3 पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम के कप्तान डेविड वॉर्नर का मोजूद है। उन्होंने केकेआर के खिलाफ 1018 रन बनाए हैं।

आईपीएल में एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी

  • रोहित शर्मा – 1040 रन vs केकेआर
  • शिखर धवन- 1029 रन vs सीएसके
  • डेविड वॉर्नर – 1018 रन vs केकेआर
  • डेविड वॉर्नर- 1005 रन vs पंजाब किंग्स
  • विराट कोहली- 979 रन vs सीएसके

मुंबई को बनाया 5 बार चैम्पियन

साल 2008 से रोहित शर्मा आईपीएल में खेलते आ रहे हैं। उन्होंने आईपीएल के 231 मुकाबलों में कुल 5986 रन बनाए है। जिसमें उन्होंने 41 अर्धशतक लगाए है। और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 109 रन का रहा है। जबकि उनका स्ट्राइक रेट 131 का है। रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 5 बार आईपीएल की ट्रॉफी उठाई है। रोहित शर्मा जब लय में होते है। तो किसी भी गेंदबाजी के छक्के छुड़ा सकते है।

ऐसी रही मुंबई की पारी

मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को 5 विकेट करारी मात दी है। मुंबई इंडियंस के लिए सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन और तिलक वर्मा ने कमाल की पारी खेली। इन बल्लेबाजों के बदौलत ही मुंबई की टीम इस मुकाबले को जीतने में कामयाब रही है। सूर्याकुमार ने कप्तानी पारी खेलते हुए। 43 रन की पारी खेली। ईशान किशन ने 58 और तिलव वर्मा ने 30 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। टिम डेविड ने आखिर में बेहतरीन बल्लेबाजी की 24 रन की तेज तर्रार पारी खेली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Jawan Day 8 Box office Collections Hindi Nett and India Nett Collection

After Passing the Working days Test at box office....

Jawan Day 7 Box office Collections Hindi Nett and India Nett Collection

Jawan had an Extraordinary weekend and Strong hold on...

Jawan Sixth Day Advance Booking Report

Jawan had ₹ 7.01 Cr Advance booking on 5th...

Jawan Day 6 Box office Collections Hindi Nett and worldwide Gross

Jawan everyday making a new record at Box office. Jawan...