IPL 2023: आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियन्स की टीम के बीच में मुकाबला खेले जा रहा है। इस मुकाबले मुंबई की टीम पहले बैटिंग कर रही है। इस बीच मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान रोहित शर्मा कमाल की लय में दिखाई दिए। वह इस मुकाबले में ज्यादा बड़ी पारी तो नही खेल सके। लेकिन इस मुकाबले में उन्होंने एक महा रिकॉर्ड बना दिया है।
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले जारी इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम के कप्तान रोहित शर्मा 18 गेंदों मे 28 रन बनाकर ही पवेलियन लोट गए। रोहित शर्मा की यह पारी चाहे बड़ी नही थी। लेकिन इस पारी में उन्होंने 14 रन बनाते ही एक महा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
रोहित शर्मा ने बनाया महा रिकॉर्ड

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रोहित शर्मा ने जैसे ही 14 रन बनाए। आईपीएल में रोहित ने अपने 6000 रन पूरे कर लिए है। और ये ऐसा कारनामा करने वाले चौथे बल्लेबाज बन चुके हैं। आईपीएल में सबसे पहले ये करनामा विराट कोहली ने किया है। दूसरे नंबर पर शिखर धवन है। और नंबर 3 डेविड वॉर्नर है।
जिन्होंने आईपीएल में 6000 रन बनाए हैं। और अब रोहित शर्मा ने 232 मुकाबलों में अपने 6000 रन पूरे कर लिए है। रोहित शर्मा के लिए ये दिन कभी नही भूलेंगे। क्योंकि आज से 15 साल पहले इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत हुई थी। और रोहित शर्मा आईपीएल के पहले सीजन से ही इस लीग का हिस्सा बने हुए है।
आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज
- विराट कोहली – 6844 रन
- शिखर धवन -6477 रन
- डेविड वॉर्नर – 6169 रन
- रोहित शर्मा – 6014 रन
आईपीएल में रोहित का प्रदर्शन
रोहित शर्मा आईपीएल के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजी में गिने जाते है। उन्होंने आईपीएल के 232 मुकाबलों में 30.23 की औसत और 130 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 6014 रन बना लिए हैं। आईपीएल में 2013 में वह पहली बार कप्तान बने थे। और बतौर कप्तान रोहित शर्मा का रिकॉर्ड बहुत शानदार रहा है। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम ने कुल 5 बार आईपीएल का खिताब जीता है।