Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने बनाया खास रिकॉर्ड, सेहवाग को पीछे छोड़ धोनी के कीर्तिमान की कर दी बराबरी

Date:

Rohit Sharma International Run

रोहित शर्मा हमेशा से ही अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। और उनकी गिनती दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ओपनर्स बल्लेबाजों में होती है। बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में भारतीय टीम ने उनकी कप्तानी में पहले 2 टेस्ट जीते थे। लेकिन तीसरे टेस्ट में भारतीय टीम को 9 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथा टेस्ट मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेल रही है। इस मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा ने केबल 21 रन बनाते ही एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है।

रोहित शर्मा ने हासिल किया खास मुकाम

Rohit Sharma has completed 17000 international runs.

ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ चौथे टेस्ट मुकाबले में इस समय भारतीय टीम पहली पारी में बल्लेबाजी कर रही है। इस मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा ने ने सिर्फ 21 रन बनाते ही अपने क्रिकेट करियर में 17000 रन अंतराष्ट्रीय रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने यह रन कुल 438 मुकाबलों में ही बनाए हैं। वह बहुत अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। और वही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मुकाबले में उन्होंने ताबड़तोड़ 120 रनों की पारी खेली थी।

इन दिग्गजों की बराबरी की

कप्तान रोहित शर्मा भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में 17000 से अधिक रन बनाने वाले छठे बल्लेबाज बन चुके हैं। उन्होंने अब महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी कर ली है। एमएस धोनी के नाम 535 मुकाबलों में कुल 17092 रन हो चुके हैं। जबकि वीरेंद्र सहवाग ने भारत के लिए तीनो फॉर्मेट कुल 16892 रन बनाए। भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में सबसे अधिक रन महान सचिन तेंदुलकर ने बनाए हैं। उन्होंने 664 मुकाबलों में 34357 रन बना दिए हैं। और नंबर 2 विराट कोहली मोजूद हैं।

भारत के लिए तीनों ही फॉर्मेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • सचिन तेंदुलकर- 34357 रन
  • विराट कोहली-25047 रन
  • राहुल द्रविड़-24064 रन
  • सौरव गांगुली- 18433 रन
  • एमएस धोनी- 17092 रन
  • रोहित शर्मा- 17009 रन

भारत के लिए खेले है तीनों फॉर्मेट

रोहित शर्मा ने अपने अकेले के दम पर भारतीय टीम को बहुत से मुकाबले जिताए हैं। वह लंबे छक्के लगाने के लिए जाने जाते है। और एक बार वह क्रीज पर टिक जाए। तो एक बड़ी पारी ही खेलते हैं। भारत की सरजमीं पर उनका एक अलग ही रूप देखने को मिलता है। और उन्होंने अब तक भारत के लिए 48 टेस्ट में कुल 3344 रन बनाए है। जिसमें उन्होंने 9 शतक जड़े हैं। 241 वनडे में कुल 9782 रन उनके नाम है। जिसमें 30 शतक भी शामिल हैं। 148 टी20 में उन्होंने कुल 3853 रन बनाए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related