Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने रचा नया इतिहास, खास लिस्ट में तीसरे नम्बर पर पहुंचे

Date:

IND vs NZ 3rd ODI

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने फिर से अपने फार्म में वापसी के ससंकेत दिए हैं। रोहित का बल्ला वैसे तो खामोश नही था। लेकिन वे अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदल नही पा रहे थे। लेकिन आज के मुकाबले में जिस प्रकार से रोहित शर्मा ने बल्लेबाजी की हैं। उससे साफ दिखाई दे रहा था कि आज रोहित शर्मा कुछ अलग अंदाज में नजर आ रहे थे। आज रोहित शर्मा का वही पुराना हिटमैन वाला अवतार दिखाई दिया।

जैसे वे पहले किया करते थे। रोहित शर्मा ने आज शतक तो जड़ दिया है। और साथ ही नया कीर्तिमान रचने का काम भी कर दिया हैं। रोहित शर्मा अब उस लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। जिसमें वर्ल्ड के कुछ चुनिंदा खिलाड़ी ही रहेंगे हैं। रोहित शर्मा युवराज सिंह के बाद भारतीय टीम के नए सिक्सर किंग बनकर सामने आए हैं।

वनडे में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने रोहित

रोहित शर्मा ने आज के मुकाबले में जब अपना शतक लगाया। तब तक वह 6 छक्के लगा चुके थे। और उनके जोड़ीदार के रूप में मैदान में उतरे शुभमन गिल ने भी बहुत अच्छी बल्लेबाजी की हैं। इस बीच रोहित शर्मा ने छक्कों का एक नया रिकॉर्ड बना दिया। रोहित शर्मा वनडे में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में नंबर 3 पर आ चुके हैं। उन्होंने श्रीलंका के दिग्गज सनथ जयसूर्या को पीछे छोड़ दिया है। रोहित शर्मा के अब 272 छक्के हो चुके हैं।

वहीं सनथ जयसूर्या ने 270 छक्के मारे थे। उन्होंने 270 छक्के लगाने के लिए 445 वन डे मुकाबले खेले थे। तो वहीं रोहित शर्मा ने 272 छक्के लगाने के लिए 241 वनडे मुकाबले ही खेले हैं। और अब वनडे में सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में 2 ही खिलाड़ी उनसे आगे चल रहे हैं। नंबर 1 पर पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी है। ​जिन्होंने 398 मुकाबलों में 351 छक्के जड़ थे। और वहीं नंबर 2 पर वेस्टइंडीज टीम के क्रिस गेल मोजूद हैं। जिन्होंने 301 मैचों में 331 छक्के जड़ दिए थे।

गिल और रोहित की जोड़ी का प्रदर्शन

रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी इस समय वनडे क्रिकेट में बहुत बढ़िया प्रदर्शन कर रहे है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल के बीच पहले विकेट के लिए 200 से भी अधिक रनों की साझेदारी हुई। और ये इन दोनों के बीच में दोहरे शतक की पहली बड़ी साझेदारी है। और शतक की दूसरी। इस बीच कप्तान रोहित शर्मा के कुछ देर बाद शुभमन गिल ने भी अपना शतक लगा दिया। शतक पूरा करने के कुछ ही देर के बाद 101 रन बनाकर रोहित शर्मा तो आउट हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Jawan Day 8 Box office Collections Hindi Nett and India Nett Collection

After Passing the Working days Test at box office....

Jawan Day 7 Box office Collections Hindi Nett and India Nett Collection

Jawan had an Extraordinary weekend and Strong hold on...

Jawan Sixth Day Advance Booking Report

Jawan had ₹ 7.01 Cr Advance booking on 5th...

Jawan Day 6 Box office Collections Hindi Nett and worldwide Gross

Jawan everyday making a new record at Box office. Jawan...