IPL 2023: रोहित शर्मा ने बनाया नया कीर्तिमान, तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड

Date:

Rohit Sharma : आईपीएल 20230 दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच में मुकाबला खेला गया हैं। इस मुकाबले को मुंबई इंडियंस ने जीत लिया है। और इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से सभी फैंस का दिल जीत लिया। रोहित शर्मा में यह शानदार पारी खेलते ही विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया है। और एक बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है।

रोहित शर्मा ने खेली ताबड़तोड पारी

रोहित शर्मा ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते है। उनके पास वह क्षमता है। कि वो किसी भी गेंदबाज के छक्के छुड़ा सकते है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम के खिलाफ वह पारी के शुरु से ही लय में दिखाई दे रहे थे। उन्होंने मैदान के चारो और शॉट लगाए। उनके आगे दिल्ली का एक भी गेंदबाज टिक भी नहीं पा रहा था।

Rohit Sharma scored the most runs against Delhi Capitals

उन्होंने 29 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। आईपीएल में 25 पारियो के बाद उनके बल्ले से यह अर्धशतक निकला है। उन्होंने 45 गेंदों पर 65 रन को पारी खेली है। जिसमें 6 चौके और 4 छक्के लगाए। इस पारी के बाद वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं। उन्होंने विराट कोहली को भी पछाड़ दिया है।

विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा

दिल्ली कैपिटल्स की टीम के खिलाफ रोहित शर्मा ने 33 मुकाबलों में 31.45 की औसत के साथ कुल 970 रन बनाए है। जिसमें उन्होंने 6 अर्धशतक जड़े हैं। वहीं आरसीबी के बल्लेबाज विराट कोहली ने 26 मुकाबलों में कुल 925 रन बनाए है। नंबर 3 पर अजिंक्य रहाणे का नाम आता है। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स की टीम के खिलाफ कुल 792 रन बना दिए हैं।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • रोहित शर्मा- 970 रन
  • विराट कोहली- 925 रन
  • अजिंक्य रहाणे- 792 रन
  • रॉबिन उथप्पा- 740 रन
  • सुरेश रैना- 661 रन

टीम को जिताए बहुत से मुकाबले

रोहित शर्मा ने 2008 से अब तक आईपीएल के 230 मुकाबले खेले है। जिसमे उन्होंने कुल 5959 रन बना लिए है। और 41 अर्धशतक लगाए है। वहीं आईपीएल में उनका सबसे बेस्ट स्कोर 109 रन का रहा है। वहीं उनका स्ट्राइक रेट 131 का रहा है। उनकी कप्तानी में ही मुंबई इंडियंस की टीम ने 5 बार आईपीएल का खिताब पर अपना कब्जा किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Jawan Day 8 Box office Collections Hindi Nett and India Nett Collection

After Passing the Working days Test at box office....

Jawan Day 7 Box office Collections Hindi Nett and India Nett Collection

Jawan had an Extraordinary weekend and Strong hold on...

Jawan Sixth Day Advance Booking Report

Jawan had ₹ 7.01 Cr Advance booking on 5th...

Jawan Day 6 Box office Collections Hindi Nett and worldwide Gross

Jawan everyday making a new record at Box office. Jawan...