IPL 2023: रोहित शर्मा ने जड़ा बेहतरीन अर्धशतक, डिविलियर्स को छोड़ा पीछे

Date:

Rohit Sharma : आईपीएल 2023 के रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई इंडियंस की टीम ने 6 विकट से हरा दिया है। और ये इस सीजन में मुंबई इंडियंस की पहली जीत है। पहले 2 मुकाबलों में हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस की इस जीत में सबसे बड़ा योगदान दिया है। उन्होंने इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रोहित शर्मा ने 45 गेंदों मे 65 रनों की बेहतरीन पारी खेली। उनकी इस पारी के लिए उनको प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया। रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में अपनी फॉर्म में वापसी कर ली है। इसके साथ ही रोहित शर्मा ने आरसीबी के पूर्व तूफानी बल्लेबाज एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ दिया है।

रोहित ने किया ये करनामा

दिल्ली कैपिटल्स की टीम के खिलाफ खेले गए। मुकाबले में रोहित शर्मा ने एक बेहतरीन पारी खेली। और अर्धशतक जड़ दिया। उनके बदौलत मुंबई इंडियंस यह मुकाबला जीत पाई है। आईपीएल में सफल रन चेज के मामले में रोहित शर्मा का यह 26वां अर्धशतक है। इस मामले में रोहित शर्मा ने 360० कहे जाने वाले एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ दिया है।

Rohit Sharma overtakes AB de Villiers

एबी डिविलियर्स के नाम सफल रन चेज में कुल 25 अर्धशतक मौजूद है। वहीं इस लिस्ट में दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर 36 अर्धशतक के साथ नंबर 1 पर मौजूद और नंबर 2 पर 33 अर्धशतक के साथ शिखर धवन का नाम आता हैं। रोहित शर्मा इस लिस्ट में नंबर 3 पर पहुंच गए हैं।

आईपीएल में लंबे समय के बाद लगाया अर्धशतक

मुंबई इंडियंस और रोहित शर्मा के फैन्स काफी समय से इस तरह की पारी का इंतजार कर रहे थे। रोहित शर्मा ने 718 दिनों के लंबे समय के बाद आईपीएल में अर्धशतक जड़ा है। आईपीएल 2022 में रोहित शर्मा ने एक अर्धशतक भी नहीं लगाया था।

उन्होंने 23 अप्रैल 2021 को अपना पंजाब किंग्स की टीम के खिलाफ फिफ्टी जड़ी थी। देखा जाए तो रोहित शर्मा की आईपीएल में वापसी हो चुकी है। और वह अपने इस फॉर्म को ऐसे ही बरकरार रखना चाहेंगे। अगर टीम मुंबई को वापसी करनी है। तो रोहित शर्मा का बल्ला चलना सबसे ज्यादा जरूरी है।

ऐसा रहा मुकाबले का हाल

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल के बीच में खेले गए। इस मुकाबले में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का करने का निर्णय लिया था। पहले बल्लेबाजी करने आई दिल्ली कैपिटल्स की टीम 19.2 ओवर में 172 के स्कोर पर ही ढेर हो गई थी। दूसरी पारी में 173 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई मुंबई इंडियंस के लिए इस लक्ष्य को चेज करना इतना भी आसान नहीं रहा। टीम ने मुकाबले की लास्ट गेंद पर इस लक्ष्य को हासिल लिया। ओर इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related