भारतीय टीम की परेशानी होगी खत्म, स्टार ऑलराउंडर की वापसी लगभग तय

Date:

India vs Sri Lanka Series 2023

भारतीय टीम मिशन 2023 की तैयारी में लगने वाली है। बांग्लादेश टीम के खिलाफ सीरीज खत्म होने के बाद भारतीय टीम अगले साल श्रीलंका टीम के टी20 और वनडे मुकाबले खेलने वाली है। और जल्द ही इसके लिए भारत की टीम का ऐलान भी किया जाएगा। और अभी तक बीसीसीआई की तरफ से सेलेक्शन कमेटी का ऐलान नही हुआ है। लेकिन यह माना जा रहा। एक दो दिन के अंदर ही चयन समिति का ऐलान हो जाएगा।

उसके बाद टीम इंडिया से भी पर्दा हट ही जाएगा। इस बीच टीम की एक बहुत बड़ी समस्या दूर होती हुए। दिखाई दे रही है। भारतीय टीम का एक स्टार ऑलराउडर खिलाड़ी बहुत जल्द टीम में वापसी करने वाला है। और यह माना जा रहा। कि श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में यह खिलाड़ी की वापसी कर सकता हैं।

रवींद्र जडेजा की होगी टीम में वापसी

Ravindra Jadeja

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा पिछले कुछ महीनों से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। और उनकी कमी भी भारत को बहुत अधिक खल रही है। इस बीच यह खबर सामने आ रही है। की जडेजा अब अगली सीरीज खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। और अब वह एनसीए भी पहुंच चुके हैं। एनसीए में से उनको जैसे ही फिटनेस सार्टिफिकेट मिल जाएगा। उसके बाद चयन समिति उनके नाम पर विचार कर सकती है।

अगर रवींद्र जडेजा फिट हो गए। तो फिर उनकी टीम में वापसी भी तय हो जाएगी। रवींद्र जडेजा लास्ट बार टीम इंडिया के लिए एशिया कप 2022 में खेले थे। कुछ मुकाबले उन्होंने खेले थे। लेकिन इसके बाद चोट के कारण वे टीम से बाहर हो चुके थे। और तब से ही टीम से बाहर चल रहे हैं। यही वजह हैं। कि रवींद्र जडेजा टीम इंडिया के लिए टी20 वर्ल्ड कप भी नहीं खेल सके थे। ओर अब तो उनकी वापसी की संभावनाएं भी दिखाई दे रही हैं।

जडेजा गुजरात विधानसभा चुनाव में भी व्यस्त रहे

रवींद्र जडेजा का क्रिकेट करियर टीम इंडिया के लिए अब तक बहुत ही शानदार रहा है। वे वनडे और टी20 के साथ साथ टेस्ट टीम के भी रेगुलर सदस्य रहे हैं। और इस दौरान गुजरात में विधान सभा चुनाव हो रहे थे। और उनकी पत्नी चुनावी मैदान में उतरी थी। और जीत भी गई। चुनाव प्रचार के बीच रवींद्र जडेजा ने बहुत मेहनत की हैं। और पत्नी को चुनाव जिता दिया।

लेकिन राजनीति से हटकर रवींद्र जडेजा क्रिकेट के फील्ड पर फिर से वापसी करने के लिए तैयार हैं। रविंद्र जडेजा की वापसी से टीम को भी बहुत ज्यादा मजबूती मिलेगी। और भारतीय टीम एक नए सफर की शुरुआत को नए जोश से करेगी। लेकिन इसके लिए अभी कुछ दिन तक और उनको इंतजार करना पड़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

NZ vs SL: न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को किया क्लीन स्वीप, डबल्यूटीसी का सफर हुआ खत्म

NZ vs SL Test टेस्ट क्रिकेट की चैंपियन न्यूजीलैंड टीम...