रवींद्र जडेजा ने बनाया नया रिकॉर्ड, की रविचंद्रन अश्विन की बराबरी

Date:

Ravindra Jadeja IND vs AUS

लगभग 5 महीने के बाद रवींद्र जडेजा ने भारतीय टीम में वापसी की। और आते ही बहुत शानदार प्रदर्शन किया। जब भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने उनके हाथो में गेंद दी। तो वहां भी जडेजा ने कमाल कर दिया। और जब बल्लेबाजी का नंबर आया। तो वहां भी अर्धशतक जड़ दिया। जो की उनके ऊपर बॉल टेंपरिंग का आरोप लगाये जा रहे थे। ओर इस मामले को ऑस्ट्रेलिया के मीडिया संस्थानों ने उछालने की काफी कोशिश की थी।

लेकिन ऑस्ट्रेलिया की टीम के जो बल्लेबाज मैदान पर खेल रहे। उउनको पता था। की गलत कुछ भी नही हुआ है। इसलिए कोई भी शिकायत नहीं की। लेकिन इस दौरान रवींद्र जडेजा ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। अब वे अपने ही जोड़ीदार रविचंद्रन अश्विन के बराबरी पर आ चुके हैं। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव को वे पहले पीछे छोड़ चुके थे।

जडेजा ने ​लिए 5 विकेट और 50 से अधिक रन बनाए

Ravindra Jadeja equals Ravichandran Ashwin

रवींद्र जडेजा ने पहले गेंदबाजी की। तो ऑस्ट्रेलिया के 5 खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। और उन्होंने पहले ही दिन 22 ओवर की गेंदबाजी करते हुए। 47 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने 8 मेडन ओवर डाले। भारतीय टीम की तरफ से सबसे अधिक ओवर कप्तान रोहित शर्मा ने रवींद्र जडेजा के हाथो से ही डलवाए। इसके बाद वे उस समय बल्लेबाजी करने मैदान में उतरे। जब उनसे एक बहुत ही बड़ी पारी की उम्मीद थी।

भारत का टॉप आर्डर भी आउट हो गया था। और रवींद्र जडेजा के कंधों पर ही सारी जिम्मेदारी थी। कि वे टीम को एक बड़ा स्कोर देकर बेहतरीन लीड भी दिलाएं। और ये काम भी उन्होंने पूरा कर दिया। 170 गेंदें में 66 रन बना दिए। और दिन का खेल समाप्त होने तक भी आउट नही हुए थे। जब दिन का खेल खत्म होने पर था। त​ब आखिरी ओवर की 5 वीं गेंद पर ही जडेजा का कैच उछला। लेकिन स्टीव स्मिथ उसको स्लिप में नही पकड़ पाए। ऑस्ट्रेलिया के पास एक बहुत अच्छा मौका था। लेकिन ये हाथ से छूट गया।

टेस्ट में 6 बार ये कारनामा किया

जडेजा ने एक कीर्तिमान स्थापित कर दिया हैं। जडेजा एक ही मुकाबले 5 विकेट चटकाने और 50 रन बनाने वाले खिलाड़ी तो है। साथ ही, अब ये काम उन्होंने छठी बार कर दिखाया है। भारतीय खिलाड़ियों की बात की जाए। तो इस मामले में अब तक नंबर 1 पर रविचंद्रन अश्विन मोजूद थे। जिन्होंने ये कारनामा 6 बार किया था। और अब रवींद्र जडेजा भी उनकी बराबरी पर पहुंच गए हैं।

इसके बाद भारत को पहला वर्ल्ड कप दिलाने वाले कप्तान कपिल देव का नंबर आता है। जिन्होंने ये काम 4 बार टेस्ट मैच में किया था। अब रविंद्र जडेजा और अश्विन अब बराबरी पर हैं। इस बीच आने वाले समय में ये जंग और भी ज्यादा रोमांचक हो सकती है। देखना यह होगा। कि कौन इसमें सबसे पहले आगे निकलता है। टीम के लिए ये जंग ज्यादा फायदेमंद रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related