PBKS vs MI: पंजाब और मुंबई के बीच मुकाबला, जानें पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन

Date:

PBKS vs MI Playing XI: आईपीएल 2023 के 46वा मुकाबला पंजाब किंग्स ओर मुंबई इंडियंस की टीम के बीच में खेला जाएगा। यह मुकाबला आज मोहाली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला है। पंजाब किंग्स की टीम ने अब तक इस सीजन में 9 में से 5 मुकाबले जीत लिए हैं। उन्होंने अपने पिछले मुकाबले में सीएसके और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के खिलाफ जीत दर्ज की है।

वही मुंबई इंडियंस ने अपने पिछले मुकाबले राजस्थान रॉयल्स पर रोमांचक जीत हासिल की है। मुंबई इंडियंस को टीम को सीजन के पिछले मुकाबले में हराने के बाद अब दूसरी बार पंजाब के साथ मुकाबला होगा। इस मुकाबले में मुंबई की टीम अपनी पिछली हार का बदला देना चाहेगी। साथ ही रोहित शर्मा के लिए यह मुकाबला बहुत खास होने वाला है। वह मुंबई के लिए अपना 200वां आईपीएल मुकाबला खेलने वाले है।

Punjab Kings vs Mumbai Indians T20 Live Streaming

ऐसा रहेगा पिच का मिजाज

इन दोनो टीमों के बीच था मुकाबला मोहाली में खेला जाएगा। इस पिच पर ज्यादातर बहुत बड़े स्कोर बनते है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 190 रन का रहता है। पिछले मुकाबले में इस पिच पर 200 से ज्यादा के स्कोर बने थे। जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 257 रन का विशाल स्कोर बनाया था। ओर आईपीएल के इतिहास का यह दूसरा सबसे बड़ा स्कोर था। इस पिच तेज गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलती है। और पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने सबसे ज्यादा मुकाबले जीते हैं। इस लिए यहां टॉस की सबसे बड़ी भूमिका रहने वाली हैं।

ऐसा रहेगा मौसम का हाल

मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स की टीम के बीच में इस मुकाबले में बारिश परेशानी खड़ी कर सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक यहां बादल छाए रहेंगे। और तापमान 25° से 18° तक रहने की संभावना है। 19% वर्षा होने की आशंका बताई गई है। ओर 5 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

कहा देखे लाइव मुकाबला

पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच में यह मुकाबला आज शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। और इस मुकाबले का टॉस मुकाबला शुरू होने के आधे घंटे पहले यानि शाम 7:00 बजे होगा। दोनो टीमों के बीच इस मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के स्पोर्ट्स चैनलो पर दिखाया जाएगा। और मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप्प के माध्यम से देख सकते है।

दोनो टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

पंजाब किंग्स की टीम

शिखर धवन (कप्तान), अथर्व तायडे, लियाम लिविंगस्टोन, सिकंदर रजा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम करन, शाहरुख खान, हरप्रीत बरार, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, कागिसो रबाड़ा।

मुंबई इंडियंस की टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टीम डेविड, तिलक वर्मा,नेहाल वढेरा, जोफ्रा आर्चर, पीयूष चावला,कुमार कार्तिकेय, अरशद खान।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related