पृथ्वी शॉ को भारतीय टीम में वापसी का नहीं हैं भरोसा, इस चीज को बनाया नया लक्ष्य

Date:

Prithvi Shaw Triple Century 

पृथ्वी शॉ ने रणजी ट्रॉफी के एक मुकाबले में बहुत ही जबरदस्त पारी खेली है। और मुंबई टीम के लिए ओपनिंग करते हुए। उन्होंने गुवाहाटी में असम के खिलाफ 383 गेंदों में 379 रन जड़ दिए। और यह भारत के लगभग 90 वर्ष के प्रथम क्लास क्रिकेट के इतिहास में दूसरी सबसे बड़ी पारी है। और महाराष्ट्र के लिए खेलते हुए। काठियावाड़ टीम के खिलाफ बाबूसाहेब अम्बालकर ने 443 रन की इससे सबसे बड़ी पारी 1948 में खेली थी। और अब आप चाहें। तो पृथ्वी शॉ की खराब किस्मत कह सकते है। कि लगभग हर फॉर्मेट में लगातार टॉप क्लास पारी खेलने के बाद भी वह टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं।

भारतीय टीम से दूर रहने से निराश ने पृथ्वी शॉ

प्रथ्वी शॉ को इस स्थिति से निराशा ज्यादा होती है। पूछे जाने पर पृथ्वी यह कहते हैं। की “कभी कभी में काफी निराश होता हूं। और आपको यह पता है। कि आप अच्छे से काम कर रहे हैं। और खुद से भी बहुत ईमानदार हैं। और आप अपने करियर और मैदान से बाहर अनुशासन में रहते हैं। पर बहुत बार लोग अलग तरीके से ऐसे बात करते हैं। लोग जो आपको बिल्कुल जानते तक नहीं हैं। वो भी आपके बारे में फैसले सुनाते हैं। 23 वर्ष के प्रथ्वी शॉ ने जुलाई 2021 के बाद भारत के लिए एक भी इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेला है।

Prithvi Shaw hits triple century

इस बीच उन्होंने मुश्किल समय का सामना भी किया हैं। जिसने उनको शायद पहले से बहुत अधिक मेच्योर बना दिया है। और अब उन्हें पता है। कि कौन उनके लिए शुभचिंतक हैं। इस स्थिति पर काम उम्र में सचिन तेंदुलकर के बाद टेस्ट में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी पृथ्वी शॉ यह कहते हैं। को “जब मैं खराब दौर से गुजर रहा था। और जिन लोगों ने मेरा साथ भी नहीं दिया हैं। उनकी मैं परवाह बिल्कुल नहीं करता हूं। मैं ऐसे लोगों को हमेशा नजरंदाज करना पसंद करता हूं।

कौन पृथ्वी शॉ का सोशल मीडिया अकाउंट चलाता है

2021 में भारतीय टीम से बाहर होने के बाद उनको सोशल मीडिया पर भी बहुत ट्रोल किया हैं। इससे पहले उनको परेशानी होती थी। पर अब पृथ्वी शॉ इसकी बिल्कुल भी परवाह नहीं करते हैं। और उन्होंने यह कहा हैं। की मैं सोशल मीडिया पर भी हूं। लेकिन मेरे पोस्ट मेरे मैनेजर ही करते हैं। मैं देखता तक नहीं। कि क्या चल रहा है। ओर क्या नही। मैं खुद को इन चीजों से काफी दूर रखने की प्रयत्न करता हूं। अगर मैं अच्छे से काम कर रहा हूं। तो इस तरह के दिन बहुत बार आएंगे।”

पृथ्वी शॉ को है। भारतीय टीम के कॉल का इंतजार

पृथ्वी शॉ लगातार ही रन बना रहे हैं। और किसी भी दिन उनको भारतीय टीम से कॉल मिल सकता है। क्या वह सच में किसी कॉल का इंतजार कर रहे। इस सवाल पर उनका यह कहना है। की “मैं इस बारे में सोचता हूं। कि कोई मुझे भारतीय टीम के लिए कॉल करेगा। या फिर नही। मैं केवल अपनी चीजें ही सही कर रहा हूं। में आज में ही जीने वाला इंसान हूं। मैं अभी मुंबई के लिए खेल रहा हूं। और अभी रणजी ट्रॉफी ही जीतना मेरा लक्ष्य है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

NZ vs SL: न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को किया क्लीन स्वीप, डबल्यूटीसी का सफर हुआ खत्म

NZ vs SL Test टेस्ट क्रिकेट की चैंपियन न्यूजीलैंड टीम...