IPL 2023 Points Table: आईपीएल 2023 के 63वा मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स को मुंबई इंडियंस की टीम के बीच में खेला गया। इस मुकाबले को मुंबई इंडियंस ने 5 रनो से गवा दिया। लखनऊ की जीत से प्लेऑफ रेस और ज्यादा रोमांचक हो गई है। आईपीएल इस सीजन के 7 मुकाबले बचे हुएं है। और अब तक केवल 1 टीम ने ही क्वालीफाई किया है। और वो गुजरात टाइटंस की टीम है।
अभी चेन्नई सुपर किंग्स, आरसीबी, मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच में प्लेऑफ के लिए रेस लगी हुई है। जबकि सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स को टीम आईपीएल से बाहर हो चुकी है। अब देखना यह होगा। कौनसी 3 टीमें प्लेऑफ में पहुंचती हैं। सभी टीमें कमाल का प्रदर्शन दिखा रही है। अभी 7 में से 3 टीमें प्लेऑफ में पहुंच सकती है।
गुजरात टाइटंस पहुंची प्लेऑफ में

आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस की टीम 13 में से 9 मुकाबले जीतकर 18 अंको के साथ प्लेऑफ पहुंच गई है। इसके बाद नंबर 2 और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम है। इस टीम के 15 अंक हों गए हैं। वही लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के भी 15 अंक हो चुके हैं। खराब नेट रन रेट के वजह से यह टीम नंबर 3 है।
वहीं मुंबई इंडियंस की टीम 14 अंको के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई है। इस टीम ने 13 में से 7 मुकाबले जीते है। वही नंबर 5 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम मौजूद है। आरसीबी ने 12 में से 6 मुकाबले जीत लिए है। और इस टीम के अभी 12 अंक हो चुके हैं।
ये दो टीमें आईपीएल से बाहर
अंक तालिका में आरसीबी के बाद छठे स्थान पर राजस्थान रॉयल्स की टीम मोजूद है। इस टीम के भी 12 अंक है। वही नंबर 7 पर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम है। इस टीम के भी 12 अंक है। जबकि 8वे पायदान पर पंजाब किंग्स की टीम भी 12 अंको के साथ मोजूद है। पंजाब किंग्स और आरसीबी के मुकाबले अभी 2- 2 बचे हुए है। जबकि केकेआर, राजस्थान और मुंबई इंडियन्स के 1- 1 मुकाबले शेष बचे है। वही सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स की टीम प्लेऑफ की रेस बाहर ही चुकी है।