LSG vs MI: लखनऊ और मुंबई के बीच मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और प्लेइंग 11

Date:

MI vs LSG Live : आईपीएल 2023 के अब कुछ ही मुकाबले बचे हुए है। इस सीजन का 63वां मुकाबला आज लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच खेला जाने बाला हे। दोनो टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए यह मुकाबला दोनो टीमों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आईपीएल के इस सीजन ये दोनो टीमें पहली बार आमने सामने होने वाली है।

मुम्बई इंडियंस की टीम ने 12 में से 7 मुकाबले जीत लिए हैं। ओर अंक तालिका में 14 अंको के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद है। वही लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 6 मुकाबले जीते है। और यह टीम पॉइंट्स टेबल पर 12 अंको के साथ नंबर 4 पर मौजूद है। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए दोनो टीमों को मुकाबला जीतना जरूरी है।

दोनो टीमों के हेड टू हेड आंकड़े

Lucknow Super Giants Vs Mumbai Indians Playing XI
Image Source : Getty

मुंबई इंडियंस और सुपर जायंट्स की टीम के बीच में आईपीएल 2023 का यह पहला मुकाबला होने बाला है। इससे पहले आईपीएल इसके बीच में 2 मुकाबले खेले गए है। जिसमें से दोनों बार मुंबई इंडियंस की हार का सामना करना पड़ा है। उनके बीच में पहला मुकाबला मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम और दूसरा मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में हुआ था। ये दोनो मुकाबले लखनऊ ने जीते थे। इस लिए हेड टू हेड आंकड़ों के देखे तो लखनऊ सुपर जायंट्स का पलड़ा ज्यादा भारी है।

कैसी है लखनऊ की पिच

आज का मुकाबला लखनऊ से इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस पिच पर स्पिन गेंदबाजों के सबसे ज्यादा मदद मिलती है। और तेज गेंदबाजो के लिए यहां विकेट लेना काफी मुश्किल है। इस पिच पर बल्लेबाजों को बड़े शॉट्स खेलने में परेशानी होती है। लेकिन जैसे जैसे पिच धीमा होता है। तेज गेंदबाज बल्लेबाजों पर हावी होने लगते हैं। इस पिच का औसत स्कोर 150 रन का है। यहां पर चेस करते हुए। सबसे ज्यादा मुकाबले जीते गए है। इस टॉस की भूमिका सबसे ज्यादा रहेगी।

दोनो टीमों की संभावित प्लेइंग 11

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम

क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), काईल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, कृणाल पांड्या (कप्तान), प्रेरक मांकड़, दीपक हुड्डा , अमित मिश्रा, रवि विश्नोई, अवेश खान, यश ठाकुर।

मुंबई इंडियंस की टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकमार यादव, कैमरन ग्रीन, नेहाल वढेरा, टिम डेविड, विष्णु विनोद , क्रिस जोर्डन, पीयूष चावला, कुमार कार्तिकेय, जेसन बेहरेंड्रॉफ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related