WPL: आरसीबी की लगातार दूसरी हार, मुंबई इंडियंस ने 9 विकेट से दी करारी मात

Date:

Women’s Premiere League 2023

महिला प्रीमियर लीग के चौथे मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस की टीम से आरसीबी का सामना हुआ। इस मुकाबले में आरसीबी टीम को मुंबई इंडियंस की टीम ने 9 विकेट से करारी मात दी है। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी टीम ने इस मुकाबले में 155 रन का स्कोर खड़ा किया था। इस लक्ष्य को मुंबई इंडियंस ने बड़ी आसानी से 1 विकेट के नुकसान पर 14.2 ओवर में ही हासिल कर लिया। इस लीग में जहां ये मुंबई इंडियंस की लगातार दूसरी जीत रही। वहीं आरसीबी टीम के लिए लगातार दूसरी हार है।

मुंबई इंडियंस की दूसरी जीत

Mumbai Indians

मुंबई इंडियंस की तरफ से हेली मैथ्यूज ने 38 गेंदों में 13 चौकों और 1 छक्के की सहायता से नाबाद 77 रन बनाए। जबकि नैट सीवर ब्रंट ने 29 गेंदों में 55* रन की पारी खेली। जिसमें 9 चौके और 1 छक्का बेहतरीन छक्का लगाया। इन दोनों ने केवल 54 गेंदों में ही 114 रन की शानदार साझेदारी की। इससे पहले आरसीबी टीम के अधिकतर बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत तो की।

लेकिन उनमें से एक भी बड़ी पारी नहीं खेल सका। और उसकी पूरी ही टीम 18.4 ओवर में ढेर हो गई।आरसीबी अगर अच्छे स्कोर तक पहुंच सकी। तो उसका श्रेय निचले क्रम के बल्लेबाज ऋचा घोष के 28 रन, कनिका आहूजा के 22 रन ,श्रेयंका पाटिल के 23 रन और मेगन शूट के 20 रन की पारी को जाता है। मुंबई इंडियंस की ओर से ऑफ स्पिनर गेंदबाज हेली मैथ्यूज ने 26 रन देकर 3 विकेट चटकाएं। उनको सैका इशाक और अमेलिया केर बेहतरीन साथ मिला।

हैली मैथ्यूज ने की गेंदबाजोकी कुटाई

मुंबई इंडियंस ने शुरुआत से ही आक्रामक शुरुआत की और मैथ्यूज के साथ यास्तिका भाटिया ने भी कुछ तगड़े शॉट लगाए। और पहले विकेट के लिए 45 रन बबेहतरीन की साझेदारी की। इसके बाद प्रीति बोस ने यास्तिका को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया।

इसका हेली मैथ्यूज पर असर नहीं पड़ा। जिन्होंने मेगन शूट पर लगातार 2 चौके जड़े। और फिर 26 गेंदों में ही अर्धशतक लगा दिया। सीवर ब्रंट ने श्रेयंका को 3 चौकों लगाए। श्रेयंका जब अपना दूसरा ओवर फेंकने आई। तो इन दोनों ने उसमें 20 रन बना लिए।

आरसीबी की लगातार दूसरी हार

आरसीबी टीम की यह इस लीग में लगातार दूसरी हार है। उसको पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स से 60 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा था। और अंक तालिका में अब तक आरसीबी का खाता नहीं खुल सका है। और वो 0 अंक के साथ तालिका में सबसे नीचे मोजूद हैं। वहीं 2 मुकाबलों में 2 जीत और 4 अंकों के साथ मुंबई इंडियंस की टीम सबसे ऊपर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related