MS Dhoni: धोनी ने बनाया खास रिकॉर्ड, आईपीएल में ये काम करने वाले पहले खिलाड़ी

Date:

MS Dhoni Record IPL: आईपीएल 2023 में खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया है। इस मुकाबले में चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया था। जो टीम के लिए बिल्कुल सही रहा। इस मुकाबले में एमएस धोनी बल्लेबाजी करने नहीं आए। लेकिन फिर भी उन्होंने विकेटकीपिंग करते हुए। एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है।

एमएस धोनी ने किया ये करनामा

आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी 200 खिलाडियों को स्टंपिंग, कैच और रन आउट से आउट करने वाले पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन चुके हैं। उन्होंने आईपीएल में अभी तक कुल 240 मुकाबलों में 137 कैच पकड़े है। और 40 स्टंपिंग की है।

MS Dhoni becomes the wicket-keeper with most catches in T20 cricket

जबकि 23 रन आउट भी किए हैं। महेंद्र सिंह धोनी की उम्र अब 41 वर्ष की हो चुकी है। लेकिन मैदान पर उनकी फुर्ती युवाओं से ज्यादा दिखाई देती है। वह बहुत स्पीड से स्टंपिंग कर देते हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने ने मयंक अग्रवाल को स्टंपिंग आउट किया। और एडन मार्करम का विकेट के पीछे से बेहतरीन कैच लपका।

टी20 क्रिकेट में किया ये करनामा

महेंद्र सिंह धोनी अब टी20 क्रिकेट में सबसे अधिक कैच पकड़ने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बन चुके हैं। उन्होंने टी20 क्रिकेट में कुल 208 कैच लपके हैं। और धोनी साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक से भी आगे निकल चुके है। डी कॉक ने कुल 209 कैच लपके हैं। नंबर 3 पर भारत के दिनेश कार्तिक मोजूद हैं। उनके नाम टी20 क्रिकेट में कुल 205 कैच दर्ज हैं।

टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक कैच लेने वाले विकेटकीपर

  • एमएस धोनी – 208 कैच
  • क्विंटन डी कॉक -207 कैच
  • दिनेश कार्तिक- 205 कैच
  • कामरान अकमल-172 कैच
  • दिनेश रामदीन-150 कैच
  • मोहम्मद रिजवान- 146 कैच

चेन्नई को जिताए बहुत से मुकाबले

आईपीएल के 240 मुकाबलों में एमएस धोनी ने कुल 5037 रन बनाए है। जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 84 रन का रहा है। वहीं, उन्होंने 135 के स्ट्राइक रेट के साथ यह रन बनाए हैं। और उनकी गिनती वर्ल्ड के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर में की जाती है। वह लास्ट ओवर्स में तूफानी बल्लेबाजी करने में माहिर हैं। उनके पास वह समता है। कि वो किसी भी गेंदबाज के खिलाफ बड़े बड़े शॉट्स खेल सकते है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम धोनी की कप्तानी ने 4 बार आईपीएल की ट्रॉफी पर कब्जा किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Jawan Day 8 Box office Collections Hindi Nett and India Nett Collection

After Passing the Working days Test at box office....

Jawan Day 7 Box office Collections Hindi Nett and India Nett Collection

Jawan had an Extraordinary weekend and Strong hold on...

Jawan Sixth Day Advance Booking Report

Jawan had ₹ 7.01 Cr Advance booking on 5th...

Jawan Day 6 Box office Collections Hindi Nett and worldwide Gross

Jawan everyday making a new record at Box office. Jawan...