T20 World Cup 2022 : इंग्लैंड के इस गेंदबाज ने फेकी सबसे तेज गति से गेंद, स्पीड सुन कर हो जायेंगे हैरान

Date:

Fastest balls in T20 World Cup

टी20 विश्व कप 2022 की जंग अब और भी ज्यादा रोमांचक होती जा रही है। सुपर 12 के मुकाबले अभी चल रहे हैं। और लगातार ही टीमें एक दूसरे को करारी टक्कर दे रही हैं। अब तक सभी टीमें 3 से 4 मुकाबले खेल चुकी हैं। और अब ये चरण समाप्त होने के बहुत नजदीक है। लेकिन हर मुकाबले में रोज एक न एक नया रिकॉर्ड रचा ही जा रहा है। हर मुकाबले में गेंदबाज और बल्लेबाज अपना 100% दे रहे हैं।

ऐसा ही एक नया रिकॉर्ड इस साल के वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने करके दिखाया है। मार्क वुड अब इस साल सबसे तेज गति से गेंद फेंकने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्होंने नया रिकॉर्ड बना दिया है।

 मार्क वुड ने फेंकी सबसे तेज रफ्तार की गेंद

Mark Wood bowled the fastest ball in world cup

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में सबसे तेज गेंदबाज फेंकने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज मार्क वुड ने अपने नाम दर्ज कर लिया है। उन्होंने न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ 155 किमी/घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी है। उनसे तेज गेंद इस साल कोई भी गेंदबाज नहीं फेंक सका है। इसके बाद नंबर 2 पर साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नोर्खिया आते हैं। जिन्होंने 153 किमी/घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी हैं।

वहीं नंबर 3 पर न्यूूजीलैंड टीम के लॉकी फॉर्ग्यूसन हैं। जिनकी रफ्तार लगभग 151 प्रति घंटे की रही हैं। इसी मुकाबले में मार्क वुड ने एक गेंद जो 152 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भी फेंकी गई थी। जिस पर ग्लेन फिलिप्स ने शानदार छक्का लगाया था। जब दो बड़ी और दिग्गज टीमों के बीच में मुकाबला होता है। तो मुकाबले का रोमांच अपने चरम पर होता ही है। साथ ही बड़े बड़े रिकॉर्ड भी बनते हैं।

Mark Wood bowled the fastest ball in world cup

इंग्लैंड के लिए तो यह मुकाबला करो या मरो का रहा था। अगर इंग्लैंड ये मुकाबला हार जाता तो सेमीफाइनल की रेस उनके लिए साफ तौर बंद हो जाती। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। और इंग्लैंड टीम ने न्यूजीलैंड को करारी मात दी हैं। ओर अपनी सेमीफाइनल के रास्ते को बहुत आसान कर लिया है।लेकिन न्यूजीलैंड को हार से बहुत नुकसान हुआ हैं। लेकिन इतना भी नहीं की वे बाहर हो जाएं।

इस साल बारिश ने टीमों का खेल खराब तो किया है। किसी ने भी यह नहीं सोचा। कि इंग्लैंड जैसी दिग्गज टीम को आयरलैंड जैसी टीम हरा देगी। लेकिन बारिश के वजह से ऐसा हुआ हैं। जब डकबर्थ लुसइ नियम के आधार पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा। और दो महत्वपूर्ण अंक भी हाथ से गंवाने पड़ गए। इंग्लैंड ने यह मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल की रेस को और भी तगड़ा कर लिया है। माना जा रहा था। कि ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड में से कोई 2 टीमें ही आगे जाएंगी। और बाकी टीमों का ये वर्ल्ड कप यही खत्म हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related