IPL 2023 Auction : मनीष पांडे को बहुत बड़ा नुकसान,नीलामी में लगी बहुत छोटी बोली

Date:

IPL 2023 Auction Manish Pandey

आईपीएल में जहां बहुत से खिलाड़ियों धन वर्षा हुई है। और कुछ मिनटों में करोड़ों की बोली लग गई है। वहीं कई खिलाड़ी ऐसे हैं। जिनको लेकर टीमों में अधिक उत्साह दिखाई नही दिया है। जहां एक तरफ सैम करन, कैमरून ग्रीन,बेन स्टोक्स ओर निकोलस पूरन पर करोड़ों की धनवर्षा हुई है। तो वहीं भारत के ही एक स्टार खिलाड़ियों मनीष पांडे को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। मनीष पांडे को अब तक 11 करोड़ मिल रहे थी। लेकिन अब वे बहुत नीचे आ गए हैं। पहले तो ऐसा रहा था। कि मनीष पांडे को ज्यादा खरीदार नहीं मिलेंगे। लेकिन उनकी बोली लगी और दो टीमों ने उनको अपने पाले में करने का प्रयत्न किया।

मनीष पांडे को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा

मनीष पांडे इससे पहले आईपीएल में लखनऊ सुपरजेंड्ट के लिए खेलते आ रहे थे। लेकिन वे उस प्रकार का प्रदर्शन नहीं कर सके। जैसा कि उनसे उम्मीद लगाई थी की। और इस टीम ने उनको रिलीज कर दिया। लखनऊ टीम में 4.60 करोड़ मिल रहे थे। इससे पहले की बात की जाए। तो मनीष पांडे को बहुत साल तक हैदराबाद की टीम 11 करोड़ रुपये दे रही थी। टीम ने उन पर बहुत भरोसा किया था। इसलिए टीम उनको रिलीज नहीं कर रही थी।

 

लेकिन इसके बाद भी मनीष पांडे का अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। और इसके बाद इस साल की बात की जाए। मनीष पांडे 1 करोड़ के बेस प्राइज में मैदान में आए थे। उन पर बोली दिल्ली कैपिटल्स ने लगाई। इसके बाद मैदान में आरसीबी भी आ गई थी। इन दोनों टीमों के बीच में टक्कर चलती रही। और बाकी किसी भी टीम ने उनको खरीदने में कोई इच्छा नहीं दिखाई।

लास्ट में दिल्ली कैपिटल्स ने उनको 2.40 करोड़ रुपये में खरीद लिया। मनीष पांडे को 11 करोड़ के हिसाब से देखे तो बहुत नुकसान हुआ है। और वे पिछले साल की रकम से भी कम कीमत पर ही चले गए हैं। मतलब उनको बहुत बड़ा नुकसान हुआ है।

मनीष पांडे आईपीएल में शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी

मनीष पांडे ने अपने आईपीएल के करियर की शुरुआत कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ की थी। और मनीष पांडे भारत की तरफ से आईपीएल में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज थे।लेकिन उनका प्रदर्शन अच्छा तो नही हुआ। और बिगड़ता ही चला गया। 2017 में उनको एसआरएच ने 1.70 करोड़ देकर में अपने साथ किया था।

इसके बाद उनकी कीमत बढ़कर 11 करोड़ हो गई थी। 4 साल तक उनको SRH ने 11 करोड़ रुपये दिए थे। और अब दिल्ली कैपिटल्स में पहली बार खेलते हुए दिखाई देंगे। और देखना यह होगा। कि अगले साल होने वाले आईपीएल में उनका प्रदर्शन किस तरह का रहता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related