IPL 2023: पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस टीम हुई तैयार, देखा पूरा स्क्वाड

Date:

 IPL 2023 GT Players list

आईपीएल 2022 की चैम्पियन हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस टीम एक बार फिर अगले साल होने वाले आईपीएल के लिए पूरी तरह से तैयार है। गुजरात टाइटंस ने आईपीएल से पहले ही अपना स्क्वॉड के 25 खिलाड़ी भी पूरे कर लिए हैं। और टीम ने आईपीएल 2022 में बहत शानदार प्रदर्शन किया था। और फाइनल मुकाबले में संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम को हरा दिया था।

टीम पहली बार आईपीएल में खेलने उतरी थी। और शुरू से ही टीम ने जिस प्रकार का प्रदर्शन किया था। उसने पहले तो सबको चौंका कर रख दिया। लेकिन धीरे धीरे यह पता चला। कि टीम वास्तव में बहुत मजबूत है।और आईपीएल जीतने की पक्की दावेदार है। और टीम ने इसको सच भी साबित कर दिया।

 गुजरात टाइटंस पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीती

गुजरात टाइटंस ने हार्दिक पांड्या को अपना कप्तान चुना था। तब से नए नए सवाल उठ रहे थे। हार्दिक पांड्या उस समय चोट से परेशान थे। और मुंबई ने उनको रिलीज कर दिया था। इसके बाद इस मौके का फायदा गुजरात टाइटंस ने उठाया। और लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाली गुजरात टाइटंस की टीम ने लीग के खत्म होने के बाद पॉइंट्स टेबल पर भी टॉप किया था। टीम ने पहलीे क्वालीफायर में राजस्थान रॉयल्स की टीम को हरा दिया। और सीधे फाइनल में जगह बना ली। इसके बाद भी राजस्थान रॉयल्स की टीम दूसरा मुकाबला जीतकर फाइनल में पहुंच गई।

लेकिन गुजरात ने उसका फाइनल में जीतने का सपना तोड़ दिया। ओर अब टीम एक बार फिर पूरी तरह से तैयार है। और हार्दिक पांड्या की यही कोशिश रहेगी। कि एक बार फिर पहले जैसा ही प्रदर्शन दिखा सके। और लगातार दूसरी बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम कर ले। टीम पहले से ही बहुत मजबूत दिखाई दे रही हैं। लेकिन अब और भी ज्यादा मजबूत हो चुकी है। क्योंकि टीम ने कुछ और दिग्गज खिलाड़ियों को अपने साथ कर लिया हैं। टीम के पास अभी भी 4 करोड़ रुपये से अधिक अभी भी बचे हैं। और ये जो बची हुई राशि है। वो अगले साल के ऑक्शन में भी काम आ सकती।

आईपीएल 2023 के ऑक्शन में खरीदे गए खिलाड़ी

  • शिवम मावी 6 करोड़
  • जोशुआ लिटिल 4.4 करोड़
  • केन विलियमसन 2 करोड़
  • केएस भरत 1.20 लाख
  • उरविल पटेल 20 लाख,
  • ओडियन स्मिथ 50 लाख
  • मोहित शर्मा 50 लाख।

गुजरात टाइटन्स के रिटेन प्लेयर

हार्दिक पांड्या,शुभमन गिल, राशिद खान, डेविड मिलर,विजय शंकर, रिद्धिमान साहा, यश दयाल, राहुल तेवतिया,अभिनव सदरंगानी, बी साई सुदर्शन, दर्शन नलकंडे, जयंत यादव, मैथ्यू वेड, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, प्रदीप सांगवान, अल्जारी जोसेफ,आर साई किशोर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Jawan Day 8 Box office Collections Hindi Nett and India Nett Collection

After Passing the Working days Test at box office....

Jawan Day 7 Box office Collections Hindi Nett and India Nett Collection

Jawan had an Extraordinary weekend and Strong hold on...

Jawan Sixth Day Advance Booking Report

Jawan had ₹ 7.01 Cr Advance booking on 5th...

Jawan Day 6 Box office Collections Hindi Nett and worldwide Gross

Jawan everyday making a new record at Box office. Jawan...