एमएस धोनी ने आईपीएल में रचा नया इतिहास, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

Date:

IPL 2023 MS Dhoni: आईपीएल 2023 के 17वा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम के बीच में खेला जा रहा है। ये दोनों टीमें इस सीजन में अपने पहले मुकाबले में टकरा रही हैं। चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला जब भी होता है। सबकी की निगाहे कप्तान महेंद सिंह धोनी के ऊपर ही जम जाती हैं। आज एमएस धोनी ने मैदान में उतरते ही ही एक बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है।

सीएसके के लिए 200 मुकाबलों में कप्तानी करने पर स्टेडियम में सभी दर्शकों के सामने एमएस धोनी को सम्मानित किया। ओर इस मुकाबले से पहले बीसीसीआई के पूर्व सचिव एन श्रीनिवासन ने महेंद्र सिंह धोनी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। एमएस धोनी साल 2008 में सीएसके की टीम शामिल हुए थे। उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 4 बार आईपीएल के खिताब पर कब्जा किया है।

एमएस धोनी का बड़ा रिकॉर्ड 

MS Dhoni has completed his 200th match as captain in IPL.

आईपीएल 2023 में महेंद्र सिंह धोनी में एक बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सीएसके के कप्तान के रूप में महेंद्र सिंह धोनी में आज अपना 200वां मुकाबला पूरा कर लिया है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान के पास पहले से ही 237 मुकाबले के साथ आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है। आईपीएल में उन्होंने 213 मुकबलो में कप्तानी की है। और चेन्नई के अलावा एमएस धोनी ने 2016 में पुणे सुपरजायंट्स की टीम की कप्तानी भी की है।

शानदार है धोनी का रिकॉर्ड

बतौर कप्तान में एमएस धोनी का 213 मुकाबलों में 58.95 जीत प्रतिशत है। उन्होंने आईपीएल में 125 मुकाबलों में जीत हासिल की है। और 87 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में कुल 236 मुकाबले खेले हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ने आईपीएल में कुल 5,004 रन बनाए है। इस सबसे अनुभवी चतुर विकेटकीपर बल्लेबाज ने साल 2008 में पंजाब एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू मुकाबला खेला था।

ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के सभी खिलाड़ियों ने महेंद्र सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया। मैदान पर खेलने के लिए उतरते ही एमएस धोनी को टीम के खिलाड़ियों ने एक लाइन में खड़े होकर 200 मुकाबलों में टीम की कप्तानी करने पर बधाईयां दी। धोनी पहले ऐसे कप्तान बन चुके है। जिन्होंने आईपीएल में एक टीम के लिए 200 मुकाबलों में टीम की कप्तान की है। वह 13 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर चुके है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related