लियाम लिविंगस्टोन ने लगाई छक्कों की झड़ी, युवराज के रिकॉर्ड की कर दी बराबरी

Date:

Liam Livingstone Sixes: आईपीएल के 64वे मुकाबले में पंजाब किंग्‍स के ताबड़तोड़ बल्‍लेबाज लियाम लिविंगस्‍टोन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ धर्मशाला में अपने बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया। और अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से सबका दिल जीत लिया। उन्होंने दिल्ली के खिलाफ 48 गेंदों में 94 रन की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 9 गगन चुंबी छक्‍के जड़ दिए। लियाम लिविंगस्‍टोन ने अपने बल्‍ले से छक्‍कों की झड़ी लगा दी।

उन्‍होंने भारतीय टीम पूर्व तूफानी बल्लेबाज युवराज‍ सिंह के एक बहुत बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। आईपीएल में दिल्‍ली कैपिटल्‍स की टीम के खिलाफ एक मुकाबले में सबसे अधिक छक्‍के लगाने के के मामले में लियाम लिविंगस्टोन दूसरे स्थान पर है। दिल्‍ली कैपिटल्‍स के खिलाफ एक मैच में सबसे अधिक छक्‍के क्रिस गेल ने लगाए है।

Liam Livingstone equals Yuvraj Singh's record
Liam Livingstone ( Image Source : Twitter)

गेल ने साल 2012 में दिल्‍ली कैपिटल्स की टीम के खिलाफ 13 छक्‍के लगाए थे। और साल 2014 में युवराज सिंह ने दिल्‍ली के खिलाफ एक मैच 9 छक्‍के लगाने का काम किया था। राजस्थान के जॉस बटलर ने भी दिल्‍ली के खिलाफ साल 2022 में 9 छक्‍के लगा दिए थे।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक मैच में सर्वाधिक छक्के

  • क्रिस गेल – 13 छक्के (2012)
  • युवराज सिंह – 9 छक्के (2014)
  • जॉस बटलर – 9 छक्के (2022)
  • लियाम लिविंगस्टोन – 9 छक्के (2023)

पंजाब किंग को दिल्ली कैपिटल्स ने दी मात

लियाम लिविंगस्‍टोन ने अब दिल्‍ली कैपिटल्स की टीम के खिलाफ 9 छक्‍के जड़ दिए है। और दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह की बराबरी कर ली है। लेकिन लियाम लिविंगस्‍टोन इतनी बड़ी पारी खेलने के बाद भी पंजाब किंग्‍स को जीत नही दिला सके। और उसके प्‍लेऑफ में पहुंचने का खेल बिगाड़ दिया है। धर्मशाल में खेले गए। इस मुकाबले में दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए। 20 ओवर में 213 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए थे। इसके लक्ष्य का पीछा करते हुए। पंजाब किंग्‍स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 198 रन ही बना सकी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related