PBKS vs DC : दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स का खेल बिगाड़ा ,रोमांचक मुकाबले में 15 रनो से हराया

Date:

PBKS vs DC : आईपीएल 2023 का 64वा मुकाबला पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के बीच में धर्मशाला में खेला गया। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पंजाब किंग्स को 15 रनो से हरा दिया। इस मुकाबले में पंजाब किंग्स को टीम के कप्तान शिखर धवन ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया था। पहले खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 213 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया था। जिसके जवाब में पंजाब किंग्स की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 198 रन बना सकी।

दिल्ली ने पंजाब का खेल बिगाड़ा

Delhi Capitals beat Punjab Kings by 15 runs
Image Source : Getty

इस मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम इस विशाल लक्ष्य करीब पहुंचकर जीतने में कामयाब नही हो सकी। पंजाब की तरफ से लियाम लिविंगस्टोन ने सबसे ज्यादा 48 गेंदों मे 94 रन की बेहतरीन पारी खेली। लेकिन शतक से भी चूक गए। और अपनी टीम जीत नही दिला सके। वहीं अथर्व तायडे ने 55 रनो का योगदान दिया। इसके अलावा पंजाब किंग्स एक भी बल्लेबाज बड़ी पारी नही खेल सका। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से ईशांत शर्मा और एनरिच नॉर्खिया ने 2-2 निकाले।

दिल्ली की बेहतरीन बल्लेबाजी

इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 213 रनो का स्कोर खड़ा किया था। पारी की शुरुआत करते हुए। कप्तान डेविड वॉर्नर ने कमाल की बल्लेबाजी की। और 46 रनो की तेज तर्रार पारी खेली। उनके साथ खेलने आए पृथ्वी शॉ ने 54 रन बनाए। और टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। इसके बाद बल्लेबाजी राइली रूसो ने 37 गेंदों मे 82 रनो की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 6 छक्के और 6 चौके जड़ दिए। रूसो की बल्लेबाजी के दम पर ही टीम विशाल स्कोर खड़ा करने में कामयाब हो सकी।

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11

डेविड वॉर्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, राइली रूसो, फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), अमन हाकिम खान,अक्षर पटेल, यश ढुल, कुलदीप यादव,ईशांत शर्मा, खलील अहमद, एनरिच नार्खिया

पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11

शिखर धवन (कप्तान), अथर्व तायदे, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, कगिसो रबाडा,राहुल चाहर, नाथन एलिस, अर्शदीप सिंह।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Jawan Day 8 Box office Collections Hindi Nett and India Nett Collection

After Passing the Working days Test at box office....

Jawan Day 7 Box office Collections Hindi Nett and India Nett Collection

Jawan had an Extraordinary weekend and Strong hold on...

Jawan Sixth Day Advance Booking Report

Jawan had ₹ 7.01 Cr Advance booking on 5th...

Jawan Day 6 Box office Collections Hindi Nett and worldwide Gross

Jawan everyday making a new record at Box office. Jawan...