T20 World Cup 2022: फिर फ्लॉप हुए केएल राहुल, बड़े टूर्नामेंट में है खराब रिकॉर्ड्स , टीम इंडिया में जगह पर उठे सवाल

Date:

T20 World Cup 2022

भारतीय टीम के उप-कप्तान और सलामी बल्लेबाज केएल राहुल टी20 विश्व कप में टीम इंडिया की अब सबसे कमजोर कड़ी बन चुके हैं। वह एक के बाद एक, बहुत खराब शुरुआत दिला रहे हैं। पाकिस्तान टीम के खिलाफ उनके बल्ले से मात्र 4 रन निकले थे। दूसरे मुकाबले में भी नीदरलैंड की कमजोर टीम के साथ मुकाबला था। उम्मीद यही थी। की केएल राहुल अपनी लय हासिल करेंगे। लेकिन कुछ भी नहीं बदला हैं। केएल राहुल केवल 9 रन बनाकर ही पवेलियन लोट गए हैं।

घाटा दे रहे केएल राहुल

KL Rahul flops again has bad records in big tournaments

IPL 2022 के बाद से केएल राहुल चोट के चलते भारतीय टीम से बाहर चल रहे थे। वह इंग्लैंड और वेस्टइंडीज दौरे पर भी टीम का हिस्सा नहीं बने दे। और फिट होते ही उनको एशिया कप 2022 से पहले ही टीम मैनेजमेंट ने केएल राहुल को जिम्बाब्वे दौरे पर भारतीय टीम का हिस्सा बनाया था। दौरे के लिए पहले से ही घोषित शिखर धवन को हटाकर केएल राहुल को टीम का कप्तान बना दिया था। उन्हें यह जगह एशिया कप की तैयारी करने के लिए ही दी गई थी। लेकिन वह इस टूर पर भी पूरी तरह से फेल रहे थे। इस दौरे पर उन्होंने 2 ODI मुकाबलों में सिर्फ 31 रन ही बनाए थे।

एशिया कप में भी टीम पर बोझ बने रहे। केएल राहुल

केएल राहुल ने एशिया कप में कुल 5 ही मुकाबले खेले थे। और इन 5 मुकाबलों की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ हुई थी। पाकिस्तान के खिलाफ दुबई में हुए। मुकाबले में केएल राहुल गोल्डन डक पर ही आउट हो गए थे। और हांगकांग के खिलाफ हुए दूसरे मुकाबले में बहुत धीमी रफ्तार से 39 गेंदों पर 36 रन ही बनाए थे। पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे मुकाबले में एकबार फिर क्रीज पर जमने के लिए उन्होंने अभूत गेंदें खराब कर दी थी। लेकिन उनकी गाड़ी 28 रन से आगे नहीं बड़ी थी।

KL Rahul flops again has bad records in big tournaments

श्रीलंका के खिलाफ भी करो या मरो के मुकाबले में 7 गेंदों पर केवल 6 रन बनाए थे। उन्होंने भारतीय टीम के भविष्य की कीमत पर अपने करियर को ठीक करने की नाकाम कोशिश की है। और अब तक भारत एशिया कप से ही बाहर हो गया था। भारत फाइनल मुकाबले की रेस से ही बाहर था। तब अफगानिस्तान के खिलाफ केएल राहुल ने 41 गेंदों पर 150 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 62 रन की पारी खेली थी। जिसका कोई फायदा नही हुआ था।

बड़े टूर्नामेंट में फ्लॉप हो रहे केएल राहुल

KL Rahul flops again has bad records in big tournaments

टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका टीम के खिलाफ खेली गई। टी20 सीरीज की 5 पारियों में केएल राहुल ने 3 अर्धशतक लगाए हैं। इसमें उन्होंने बहुत बढ़िया स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। टी20 विश्व कप के लिए वह पूरी तरह से लय में दिखाई देने लगे। लेकिन विश्व कप के शुरू होते ही उनकी पुरानी बीमारी फिर से सामने आ गई हैं। एशिया कप की ही तरह बड़े टूर्नामेंट में बहुत परेशानी में नजर आए।

पाकिस्तान टीम के खिलाफ भी मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में ‘बिना सोचे सॉट्स’ खेलने के चक्कर आउट हुए थे। तो नीदरलैंड के खिलाफ भी बहुत खराब फुटवर्क ने उन्हें LBW आउट करवा दिया था। ऑस्ट्रेलिया में जारी टी20 विश्व कप में अब तक उन्होंने 2 पारियों में केवल 13 रन ही बनाए हैं। और इसके लिए उन्होंने कुल 20 गेंदें खराब की हैं।

 क्या साउथ अफ्रीका के खिलाफ केएल राहुल को मिलेगी जगह?

केएल राहुल का भारतीय टीम में शानदार बैकअप है। एशिया कप में बेकार प्रदर्शन के बाद उनका बहुत विरोध हुआ था। कुछ दिनों के बाद कप्तान रोहित और विराट कोहली ने कैमरे के सामने कहा था। कि केएल राहुल एक बहुत ही स्पेशल प्लेयर हैं। उन्हें बहुत संभालकर रखना होगा। वह मैच दर मेंच में भारत की टीम की प्लेइंग इलेवन में संभाल कर रखे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

LLC 2023 : वर्ल्ड जायंट्स को फाइनल में हराकर, एशिया लायंस ने जीता लीजेंड्स लीग का खिताब

Legends League Cricket 2023 लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2023 फाइनल मुकाबला...

WPL: यूपी वॉरियर्स की जीत से 2 टीमें हुई बाहर, आरसीबी और गुजरात का सपना टूटा

Women's Premiere League 2023 वुमेन प्रीमियर लीग में यूपी वॉरियर्स...

NZ vs SL: न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को किया क्लीन स्वीप, डबल्यूटीसी का सफर हुआ खत्म

NZ vs SL Test टेस्ट क्रिकेट की चैंपियन न्यूजीलैंड टीम...