IPL 2023 Auction : अब इस टीम खेलेंगे केन विलियमसन, जाने कितनी कीमत में खरीदा

Date:

IPL Auction 2023

आईपीएल 2023 का मिनी ऑक्शन शुरू हो चुका है। जब पहली पर्ची निकली। तो उसमें न्यू जीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन का नाम सबसे पहले सामने आया था। और उनका बेस प्राइज 2 करोड़ रु था। और उनका नाम पुकारा। तो टीमें ज्यादा जल्दी में बिल्कुल भी नहीं दिखाई दी। उम्मीद यह जताई जा रही थी। कि केन विलियमसन के लिए बहुत से टीमें बोली लगाने वाली हैं। लेकिन ऐसा हो ही नहीं सका।

पहली बोली गुजरात टाइटंस ने उनके लिए लगाई। और इसके बाद भी उम्मीद लग रही थी। कि उनके लिए कोई और टीम भी बोली लगाने के लिए सामने आने वाली है। लेकिन ऐसा हुआ ही नहीं। और गुजरात टाइटंस ने उनको 2 करोड़ रु में ही अपने पाले में कर लिया। और वो भी अपने बेस प्राइज में।

केन विलियमसन को गुजरात टाइटंस ने खरीदा

Kane Williamson

केन विलियमसन पहले सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के साथ में थे। और हैदराबाद के लिए कप्तानी भी कर रहे थे। लेकिन इस साल जब रिलीज लिस्ट सामने आई। तो यह पता चला। कि हैदराबाद ने उनको रिलीज कर दिया। और इसके बाद केन विलियमसन को फिर से मिनी ऑक्शन के मैदान में जाना पड़ा है। और अब वे अपने बेस प्राइज (2 करोड़ रुपए ) में गुजरात टाइटंस की जर्सी में दिखाई देंगे। इससे पहले केन विलियमसन को बहुत मोटी रकम मिली थी।

इसके लिए टीम उनको 14 करोड़ दिए जा रहे थे। इससे पहले जब 2021 में वह हैदराबाद के साथ में थे। तब उनको 3 करोड़ रुपये दिए थे। और 2015 में जब पहली बार एसआरएच के साथ सामिल हुए थे। जब उनको 60 लाख रुपये दिए गए थे। ओर अगर पिछले आईपीएल के हिसाब से देखा जाए। तो केन विलियमसन को बड़ा नुकसान हुआ है। विलियमसन पहली बार हैदराबाद के अलावा किसी और टीम में दिखाई देंगे।

विलियमसन से और भी मजबूत हुई जीटी टीम

केन विलियमसन के आईपीएल आंकड़ों को देखा जाए। तो उन्होंने अब तक 76 मुकाबलों में 2101 रन जड़ दिए हैं। और उनका औसत 36.25 का रहा है। और उन्होंने 126.13 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। विलियमसन के गुजरात टाइटंस के साथ जाने से गुजरात की टीम अब और भी ज्यादा मजबूत हो जाएगी।

टीम के पास नंबर 3 और 4 पर बल्लेबाजी करने वाला बहुत ज्यादा अनुभवी खिलाड़ी भी आ चुका है। और वो भी बहुत ही कम कीमत में मिल चुका हैं। इससे पहले उम्मीद यह की जा रही थी। कि केन विलियमसन किसी टीम के कप्तान बनाए जा सकते है। लेकिन अब वे हार्दिक पांड्या की कप्तानी में ही खेलेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related