IPL 2023 Auction : इस बार टूट सकता सबसे महंगे खिलाड़ी का रिकॉर्ड! जाने कौन हैं इसका दावेदार

Date:

IPL Auction 2023 Expensive Player

आईपीएल 2023 का ऑक्शन बहुत जल्द होने वाला है। अब कुछ ही घंटे की बचे है। जब आईपीएल 2023 के लिए सभी खिलाड़ियों पर बोली लगनी शुरू हो जाएगी। और 23 दिसंबर को दोपहर 2:30 बजे से कोच्चि में मिनी ऑक्शन स्टार्ट हो जाएगा। इसलिए तैयारी लगभग लास्ट चरण में है। सभी 10 टीमों का स्टॉफ कोच्चि पहुंच गया है। और उनकी लिस्ट भी अब तैयार हो चुकी है। कि कोन से खिलाड़ियों पर मोहर लगानी है।

कोन से खिलाड़ियों को कितनी कीमत पर टीम में शामिल करना हैं। और इस बीच यह संभावना भी जताई जा रही है। कि इस बार IPL के सबसे ज्यादा महंगे खिलाड़ी का रिकॉर्ड भी शायद इस ऑक्शन में टूट सकता है। आईपीएल में इस बार कौन सा खिलाड़ी महंगा बिक सकता है। उससे पहले आपको ये जानना जरूरी हैं। कि मिनी ऑक्शन में अब तक के सबसे महंगे 3 खिलाड़ी कौन से है।

क्रिस मॉरिस है ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी

आईपीएल के ऑक्शन देखे तो। साउथ अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी क्रिस मॉरिस आईपीएल के ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी हैं। और राजस्थान रॉयल्स ने 2021 के ऑक्शन में उनको 16.25 करोड़ रू देकर खरीदा था। और इससे पहले मॉरिस 10 करोड़ में आरसीबी टीम के लिए खेल रहे थे। लेकिन जब उनको भी रिलीज कर दिया है। और वे ऑक्शन के मैदान में आ गए हैं। राजस्थान ने उन पर 16 करोड़ से अधिक की बोली भी लगा दी थी।

Chris Morris

क्रिस मॉरिस का बेस प्राइज केवल 75 लाख ही था। जब वे 16.25 करोड़ रू में बिके थे। उस साल उन्होंने राजस्थान के लिए 11 मुकाबलों में 15 विकेट चटकाएं थे। और बल्ले से वे उस प्रकार का प्रदर्शन नहीं दिखा पाए थे। और उनके खाते में मात्र 67 रन ही थे। और इसके बाद से क्रिस मॉरिस ने आईपीएल से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी। और वे दोबारा दिखाई नही देंगे।

युवराज और पैट कमिंस भी हैं ऑक्शन में बिकने वाले महंगे खिलाड़ी

इसके बाद अगर दूसरे सबसे ज्यादा महंगे खिलाड़ी की बात करे। तो वो रहे हैं। सिक्सर किंग के नाम से जाने जाने वाले भारत के युवराज सिंह। युवराज भी साल 2015 के ऑक्शन में 16 करोड़ रु में ही बिके थे। उनको दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम में शामिल किया था। और 16 करोड़ रुपये में बिकने वाले युवराज सिंह ने उस साल दिल्ली के लिए 14 मुकाबलों में 248 रन ही बना सके थे।

अपनी कीमत के अनुसार से प्रदर्शन करने में असफल रहे थे। इसके बाद युवराज को दिल्ली कैपिटल्स ने रिलीज किया था। बाद में सनराइजर्स हैदराबाद ने 7 करोड़ रुपये में उनको टीम में शामिल कर लिया था। ओर साल 2019 के बाद से ही युवराज सिंह आईपीएल में खेलते हुए। दिखाई नही दिए। इसके बाद तीसरे सबसे महंगे वाले खिलाड़ी की बात करे। तो वह है। ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस हैं।

2020 के आईपीएल ऑक्शन में केकेआर ने उन पर 15.5 करोड़ रुपये की मोटी बोली लगाकर सबको चौंका दिया था। और उस साल पैट कमिंस ने अपनी टीम के लिए 12 विकेट चटकाएं थे। उन्होंने बल्ले से भी बहुत अच्छा योगदान दिया था। इसके बाद पैट कमिंस को केकेआर ने भी रिलीज किया था।

लेकिन अगले साल के आईपीएल ऑक्शन में इसी टीम ने उनको फिर से खरीद लिया था। लेकिन इस बार उनकी कीमत 7.25 करोड़ ही रही थी। इस बार कमिंस ने 5 मैचों में 7 विकेट अपनी टीम के लिए निकाले। और वहीं बल्लेबाजी में भी छा गए थे। लेकिन इस बार पैट कमिंग आईपीएल दिखाई नही देंगे।

ये हो सकते हैं। आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी

आईपीएल ऑक्शन के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ियों के बारे में बात करे। इस बार कौन सा खिलाड़ी रिकॉर्ड तोड़ सकता है। इसके लिए सबसे पहला नाम तो बेन स्टोक्स का आता है। जो सबसे महंगे बिक सकते हैं। और उन्होंने अपनी बेस प्राइज इस बार 2 करोड़ रखी है। वहीं दूसरे खिलाड़ी सैम करन हैं। जो बहुत मजबूत खिलाड़ी है। सैम करन भी गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन करते हैं।

अगला नाम मयंक अग्रवाल है। उनका बेस प्राइज 1 करोड़ रखा है। लेकिन वे इससे भी ज्यादा कीमत पर बिक सकते हैं। ये भी लगभग पक्का है। और साथ ही 2 करोड़ बेस प्राइज वाले खिलाड़ी केन विलियमसन भी महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट में मोजूद है। और देखना यह होगा। कि 10 टीमों ने कौन से खिलाड़ी पर सबसे अधिक बोली लगाने की तैयारी चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Jawan Day 8 Box office Collections Hindi Nett and India Nett Collection

After Passing the Working days Test at box office....

Jawan Day 7 Box office Collections Hindi Nett and India Nett Collection

Jawan had an Extraordinary weekend and Strong hold on...

Jawan Sixth Day Advance Booking Report

Jawan had ₹ 7.01 Cr Advance booking on 5th...

Jawan Day 6 Box office Collections Hindi Nett and worldwide Gross

Jawan everyday making a new record at Box office. Jawan...