IND vs AUS: भारत का टॉप ऑर्डर फ्लॉप, अभी भी खड़े है अजिंक्या रहाणे

Date:

ICC WTC final 2023 IND vs AUS: आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2023 का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच में लंदन के ओवल ग्राउंड में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीता और गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए। स्टीव स्मिथ और ट्रेविस के शतक के दम पर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारत के सामने 10 विकेट के नुकसान 469 रनो का स्कोर खड़ा किया। ऑस्ट्रेलिया की पारी दूसरे दिन समाप्त हुई। उसके बाद भारतीय टीम बल्लेबाजी करने आई। और टीम के टॉप ऑर्डर के किसी भी बल्लेबाज ने बड़ी पारी ने खेली।

भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर रहा फ्लॉप

India vs Australia Day 3 WTC Final 2023
                                                                Virat Kohli

भारतीय टीम के पारी की शुरुआत करने कप्तान कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल आए थे। और दोनों सलामी बल्लेबाजो ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई। लेकिन फिर टीम ने 30 के स्कोर पर अपने दोनो विकेट गवां दिए। पहले कप्तान रोहित शर्मा को पेट कमिंस ने 15 रन पर एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। उसके बाद स्कॉट बोलेंड की गेंद पर शुभमन गिल 13 रन बनाकर क्लीन बोल्ड आउट हो गए।

पुजारा और कोहली भी रहे नाकाम

टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज के आउट होने के बाद चेतेश्वर पुजारा बल्लेबाजी करने आए। और 2 चौके लगाकर कैमरन ग्रीन के गेंद पर क्लीन बोल्ड आउट होकर पवेलियन लौट गए। पुजारा के बाद विराट कोहली भी कुछ खाद नही कर सके। और 14 रन बनाकर मिचेल स्टार्क के शिकार बन गए। भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर के फ्लॉप होने के बाद भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के बेक फुट पर धकेल दिया। टीम के टॉप ऑर्डर के एक भी बल्लेबाज ने बड़ी पारी नही खेल सका।

जडेजा और रहाणे ने टीम को संभाला

लगातार अंतराल पर विकेट गिरने के बाद भारतीय टीम काफी मुश्किल में दिखाई दे रही थी। टीम ने 71 के स्कोर पर 4 महत्वपूर्ण विकेट गवा दिए थे। उसके बाद कुछ देर के लिए रविंद्र जडेजा और अजिंक्या रहाणे ने भारत की पारी को संभाला। और दोनो के बीच 71 रनो की बेहतरीन साझेदारी हुई। उसके बाद भारतीय टीम ने 142 के स्कोर पर रविंद्र जडेजा के रूप में अपना 5वा विकेट गवा दिया। रविंद्र जडेजा ने 48 रनो की पारी खेली। लेकिन अजिंक्या रहाणे अभी भी नाबाद है।

पारी के तीसरे दिन रहाणे पर रहेगी निगाहे

भारतीय टीम ने दूसरा दिन समाप्त होंने तक 5 विकेट ने नुकसान पर 151 रन स्कॉरबॉर्ड पर लगा दिए हैं। अभी अजिंक्या रहाणे 29 रन और केएस भरत 5 रन पर नाबाद है। भारतीय टीम अभी 318 रनो से पीछे चल रही है। तीसरे दिन के मुकाबले में रहाणे का डटे रहना बहुत जरूरी है।

भारतीय टीम की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11

डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, स्कॉट बोलेंड।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Jawan Day 8 Box office Collections Hindi Nett and India Nett Collection

After Passing the Working days Test at box office....

Jawan Day 7 Box office Collections Hindi Nett and India Nett Collection

Jawan had an Extraordinary weekend and Strong hold on...

Jawan Sixth Day Advance Booking Report

Jawan had ₹ 7.01 Cr Advance booking on 5th...

Jawan Day 6 Box office Collections Hindi Nett and worldwide Gross

Jawan everyday making a new record at Box office. Jawan...