Year Ender 2022: भारत ने टेस्ट सीरीज में जीत के साथ 2022 का किया अंत

Date:

Year Ender 2022

भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश को क्लीन स्वीप करने के साथ साथ साल 2022 में अपने सफर को भी खत्म कर दिया है। अगर ओवरऑल आंकड़े देखे जाए। तो भारत के लिए यह साल एक नंबर्स के हिसाब से देखे तो बहुत अच्छा रहा है। लेकिन एशिया कप और टी20 विश्व कप 2022 में मिली करारी हार भारतीय टीम के लिए ज्यादा अच्छी नहीं रहीं हैं।

इस साल की शुरुआत टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के दौरे पर शर्मनाक हार के साथ की थी। दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर भारत को टेस्ट सीरीज 1-2 से और वनडे सीरीज 0-3 से हारनी पड़ी थी।इसके बाद टीम इंडिया ने घरेलू सीरीज में वापसी की और बहुत शानदार प्रदर्शन भी किया। फिर इंग्लैंड के दौरे ,वेस्टइंडीज दौरे ,आयरलैंड दौरे, और फिर जिम्बाब्वे दौरे पर टीम इंडिया को जीत हासिल हुई थी।

एशिया कप 2022 जिसका आयोजन यूएई में किया गया था। वहां पर सुपर-4 से ही टीम इंडिया आगे नहीं बढ़ सकी थी। और उसके बाद टी20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड टीम के खिलाफ हार के बाद भारतीय टीम को टूर्नामेंट से ही बाहर होना पड़ा था। और साल के लास्ट के महीने में टीम इंडिया को बांग्लादेश के दौरे पर ओडीआई सीरीज गंवाकर बड़ा झटका लगा था। लेकिन टेस्ट सीरीज में सीरीज को क्लीन स्वीप पर भारत ने वनडे की हार का बदला भी ले लिया।

2022 में टीम इंडिया का प्रदर्शन?

 

टी20 अंतराष्ट्रीय में भारत का प्रदर्शन

भारती क्रिकेट टीम ने साल 2022 में कुल 40 टी 20 अंतराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। जिसमे टीम इंडिया को 28 मुकाबलों में जीत हासिल हुई है। और 10 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। ओर एक मुकाबला बारिश के वजह से नो रिजल्ट भी रहा। और मुकाबला मुकाबला टाई भी हो गया था।

टेस्ट मैच में भारत का प्रदर्शन

भारत ने इस कुल 7 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमे से 4 मैचों में भट्ट को जीत मिली है। ओर 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

वनडे में भारत का प्रदर्शन

भारत ने साल 2022 में कुल 24 वनडे मुकाबले खेले हैं। जिसमें से 14 मुकाबलों में भारत ने जीत हासिल की हैं। और 8 मुकाबलों में भारत को हार का मुंह देखना पड़ा है। और 2 मुकाबले रद्द हो गए थे। इसलिए इसमें कोई रिजल्ट नही निकला।

यह साल तो अब बीत चुका है।और कहते हैं। लेकिन साल 2023 में भारत से इससे भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। अगले साल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 का फाइनल मुकाबला भी खेला जाएगा। वनडे विश्व कप भी होने वाला है। और वनडे एशिया कप भी होने वाला है। तो इन टूर्नामेंट्स के ऊपर अब भारतीय टीम को अच्छे से ध्यान देना होगा। और जो भी गलतियां साल 2022 में हुईं उनको सुधारना पड़ेगा। भारत 2023 में अपनी पहली सीरीज जनवरी में श्रीलंका के खिलाफ खेलने वाली है। जिसमें 3 वनडे और 3 टी20 सीरीज भी खेली जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related