15.2 C
Los Angeles
Monday, April 22, 2024

आईसीसी ने 2022 के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर के लिए ने 4 खिलाड़ियों को किया नॉमिनेट, लिस्ट में एक भी भारतीय नहीं

ICC Awards 2022

साल 2022 का अंत अब होने ही वाला है। क्रिकेट के लिहाज से ये साल बहुत खास रहा है। फॉर्मेट चाहे कोई सा भी रहा हो। लेकिन फैंस को बहुत से यादगार मुकाबले इस साल में देखने के लिए मिले हैं। और अब आईसीसी ने हर फॉर्मेट से कुछ खिलाड़ियों को इनाम देने की घोषणा की है। इस साल के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर के लिए आईसीसी ने 4 खिलाड़ियों को नामांकित कर दिया है। और आईसीसी की इस लिस्ट में एक भी भारतीय खिलाड़ी मौजूद नहीं है।

कौन होगा साल का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम, इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स, जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर सिकंदर रजा और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी को को आईसीसी क्रिकेटर आफ द ईयर 2022 अवॉर्ड के लिए नामांकित किया है। बेन स्टोक्स ने साल 2019 में सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी अपने नाम की थी। और अब उनको सम्मान के लिए दूसरी बार नामांकित किया है। उनको टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड के लिए भी नामांकित कर लिया गया है।

सिकंदर रजा की चांदी

इससे पहले,सिकंदर रजा ने साल 2022 के लिए आईसीसी टी20 और वनडे प्लेयर आफ द ईयर के लिए भी नामांकन अर्जित कर लिया था। जबकि बाबर आजम ने 2022 के लिए साल केबेस्ट 50 ओवरों के खिलाड़ी के लिए नामांकन अपने नाम किया था। एशेज और वेस्टइंडीज की टीम के खिलाफ सीरीज में निराशा जनक हार के बाद इंग्लैंड टेस्ट क्रिकेट में जीत की ओर था।

जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट के कप्तान के रूप में इस्तीफा दिया था। और कमान बेन स्टोक्स और रेड-बॉल कोच ब्रेंडन मैकुलम के हाथो में सौंप दी थी। उस समय से ही बेन स्टोक्स ने कप्तान के रूप में 10 में से 9 टेस्ट मुकाबले जीतकर इंग्लैंड को शिखर पर पहुंचा दिया था। और साथ ही, उन्होंने 870 रन भी बनाए हैं। जिसमें से 2 शतक भी शामिल हैं। और 26 विकेट भी चटकाए हैं।

बेन स्टोक्स का रहा है दबदबा

उन्होंने बाकी के फॉर्मेट पर ध्यान केंद्रित करने के लिए वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। और टी20 में, 9 मैचों में 143 रन ही बनाए थे। और 7 विकेट चटकाएं थे। ये संख्या तो महत्वपूर्ण नहीं है। लेकिन उनमें से 52 रन से समय में आए। जब पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबले में पीछा करने के बीच इंग्लैंड को इसकी सबसे ज्यादा आवश्यकता थी। और साल 2022 बाबर आजम के रिकॉर्ड बनाने व तोड़ने का एक साल और था।

वह सभी फॉर्मेट में एक कैलेंडर वर्ष में 2000 रन के आंकड़े को पार करने वाले पहले खिलाड़ी थे। उनके 2598 रन 54.19 के औसत से ही आए थे। जिसमें 8 शतक और 17 अर्धशतक भी निकले हैं। 2021 आईसीसी वनडे प्लेयर आफ द ईयर ने वनडे फार्मेट में म शासन करना जारी था। 9 मैचों में 679 रन बनाए थे। और उन्होंने उन 8 पारियों में 50 या फिर उससे भी ज्यादा के स्कोर हासिल किए थे।

टिम साउदी न्यूजीलैंड के स्टार गेंदबाजों में से थे। क्योंकि उन्होंने 65 विकेट के साथ ही साल का अंत किया है। जो की एक कैलेंडर वर्ष में एक न्यू जीलैंड द्वारा बेस्ट प्रदर्शन था। और एक वर्ष में जहां न्यूजीलैंड टेस्ट में एक टीम के रूप में अपने बेस्ट से काफी दूर था। जहां उन्होंने एक भी सीरीज जीत के बिना ही समाप्त की। टिम साउदी 8 मैचों में 28 विकेट चटकाकर अपने देश के लिए सार्वधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles