आईसीसी की बेस्ट टी20 टीम का हुआ ऐलान, भारत के 3 ​खिलाड़ी शामिल, जाने किसे मिली जगह

Date:

ICC Mens T20I Team of the year 2022

आईसीसी की तरफ से टी20 टीम का ऐलान कर दिया है। इसमें पूरे 11 खिलाड़ी शामिल हैं। मतलब बेस्ट प्लेइंग इलेवन हैं। इस बीच टीम में 3 भारतीय खिलाड़ियों को भी जगह दी है। वर्ल्ड के जिन खिलाड़ियों ने टी20 अंतराष्ट्रीय में साल 2022 में सबसे अच्छे खेल का प्रदर्शन दिखाया है। उन खिलाड़ियों को जगह मिल सकी है। और टीम में पाकिस्तान के 2 खिलाड़ी भी शामिल किए गए है। और ये एक ऐसी टीम है। जो एक साथ खेलेगी तो नहीं। लेकिन अगर कहीं खेल गई। तो दुनिया की कोई सी भी टीम को हराने की दम रखती है। इससे पहले आईसीसी ने जिस महिला टी20 टीम का ऐलान किया था। उसमें भी भारत की 4 महिला खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

टीम में बटलर और रिजवान को चुना ओपनर

Jos Buttler and Babar Azam

आईसीसी ने जिस टीम की घोषणा​​ की है। उसमें नंबर 1 पर इंग्लैंड टीम के जॉस बटलर हैं। जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अपनी टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया था। और साल 2022 में खेले 15 टी20 मुकाबलों में जॉस बटलर ने 160.45 के स्ट्राइक रेट के साथ 462 रन बनाये थे है। इयोन मॉर्गन के कप्तानी से जाने के बाद इंग्लैंड ने जॉस बटलर को अपना कप्तान बनाया हैं। और वहां भी उन्होंने छाप छोड़ दी। आईसीसी ने जॉस बटलर के जोड़ीदार के रूप में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को इस टीम में चुना गया है।

मोहम्म्द रिजवान ने साल 2022 में 996 रन बनाए थे। और वे पिछले साल टी20 इंटरनेशनल मैचों में भारत के सूर्यकुमार यादव के बाद दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं। मोहम्मद रिजवान ने साल 2022 में 10 अर्धशतक जड़े हैं। और टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अपनी टीम के लिए सबसे अधिक 175 रन बनाने का काम किया हैं।

विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव भी आईसीसी टी20 टीम में

आईसीसी ने नंबर 3 के बल्लेबाज के रूप में भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने साल के अंत में अपने उस फार्म को फिर से दिखाया है। जो पहले रहा करता था। एशिया कप 2022 में उन्होंने अफगानिस्तान टीम के खिलाफ अपना पहला टी20 शतक लगाया था। इसके बाद वे लगाातर ही रन बना रहे हैं। एशिया कप में विराट कोहली ने 276 रन बनाये थे। टी20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली ने पाकिस्तान टीम के खिलाफ मुकाबले में 82 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी।

जिससे टीम इंडिया इस मुकाबले को जीतने में सफल हो सकी। वर्ल्ड कप में उनके बल्ले से 3 अर्धशतक निकले थे। और उन्होंने कुल 296 रन खाते में जोड़े थे। इसके बाद सूर्यकुमार यादव को 4 नंबर पर आईसीसी ने अपनी टीम में शामिल किया। साल 2022 में टी20 अंतराष्ट्रीय में सबसे अधिक रन सूर्यकुमार यादव ने बनाए थे।

एक कैलेंडर वर्ष में 1000 से अधिक रन बनाने वाले वे दुनिया के दूसरे बल्लेबाज भी बन चुके हैं। 2022 में सूर्यकुमार ने 1164 रन बनाए थे। जिसमें 2 शतक और 9 अर्धशतक शामिल हैं। वे आईसीसी टी20 रैंकिंग में भी इस समय नंबर 1 की कुर्सी पर कब्जा किए हुए हैं।

आईसीसी की बेस्ट टी20 टीम

जॉस बटलर, मोहम्मद रिजवान, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ग्लेन फिलिप्स, सिकंदर रजा, हार्दिक पांड्या, सैम करन, वानिंदु हसरंगा, हरीश राउफ,जोशुआ लिटिल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Jawan Day 8 Box office Collections Hindi Nett and India Nett Collection

After Passing the Working days Test at box office....

Jawan Day 7 Box office Collections Hindi Nett and India Nett Collection

Jawan had an Extraordinary weekend and Strong hold on...

Jawan Sixth Day Advance Booking Report

Jawan had ₹ 7.01 Cr Advance booking on 5th...

Jawan Day 6 Box office Collections Hindi Nett and worldwide Gross

Jawan everyday making a new record at Box office. Jawan...