ICC इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर की लिस्ट जारी 2 भारतीय भी शामिल, तेज गेंदबाज की दावेदारी ज्यादा

Date:

ICC Awards 2022

आईसीसी ने महिला क्रिकेट में इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2022 के लिए वर्ल्ड की 4 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को लिस्ट जारी कर दी है। इन 4 नामित खिलाड़ियों में 2 भारतीय महिला टीम की खिलाड़ी भी हैं। जबकि एक इंग्लैंड ओर एक ऑस्ट्रेलिया की खिलाड़ी है। जारी हुई इस लिस्ट में भारत से शामिल 2 प्लेयर्स हैं। पहली भारत की तेज गेंदबाज रेणुका सिंह और दूसरी बल्लेबाज यास्तिका सिंह हैं। इन दोनों के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम की तेज गेंदबाज डार्सी ब्राउन और इंग्लैंड की एलिस कैप्सी को भी ICC ने इस बड़े अवॉर्ड के लिए चुना किया है। एक नजर इन चारों खिलाड़ियों के 2022 के प्रदर्शन पर भी डालते हैं।

रेणुका सिंह का 2022 में शानदार प्रदर्शन

रेणुका सिंह ने साल 2022 में 14.89 के औसत और 4.68 की इकॉनमी से रन खर्च किए हैं। और वनडे में कुल 18 विकेट अपने नाम किए। और वहीं टी20 अंतराष्ट्रीय में 23.94 के औसत और 6.55 की इकॉनमी से रन गवाएं है। रेणुका ठाकुर ने 22 विकेट चटकाएं। 26 वर्षीय रेणुका सिंह ने पिछले 12 महीनों में वनडे और टी20 को मिलाकर टोटल 29 मुकाबलों में 40 विकेट निकाले हैं।

जिससे इस साल संन्यास लेने वाली दिग्गन भारत की तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी की कमी बहुत ज्यादा हद तक पूरी हो गई हैं। रेणुका सिंह ने वनडे में चटकाए 18 विकेटों में से 8 विकेट इंग्लैंड टीम के खिलाफ 2 मुकाबलों में लिए है। और 7 विकेट श्रीलंका की टीम के खिलाफ सीरीज के दौरान अपने नाम किए।

रेणुका सिंह ने इस साल 7 टी20 अंतराष्ट्रीय में ऑस्ट्रेलिया के लाइन-अप को परेशान करके रखा है। और 8 विकेट अपने नाम किए हैं। इस साल कॉमनवेल्थ गेम्स और एशिया कप में भारत की तेज गेंदबाज ने 11 मुकाबलों में केवल 5.25 की इकॉनमी से 17 विकेट चटकाएं हैं। इस शानदार प्रदर्शन ने उनको भारत की सबसे भरोसेमंद गेंदबाज बना दिया है।

डार्सी ब्राउन का इस साल प्रदर्शन

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाद डार्सी ब्राउन ने इस साल 2022 में 28.50 के औसत से 2 टेस्ट विकेट चटकाए हैं। डर्शी ब्राउन ने वनडे में 24.55 की औसत और 4.90 की इकॉनमी के साथ गेंदबाजी की हैं। और 10 विकेट चटकाएं हैं। इस ऑस्ट्रलिया की गेंदबाज ने 22.85 के औसत और ओर 6.20 की इकॉनमी से टी20 में 12 विकेट अपने नाम किए हैं। डार्शी ने 2022 में 24 इंटरनेशनल विकेट चटकाए हैं। जो रेणुका सिंह के आंकड़े से भी आधा है।

एलिस कैप्सी ने 2022 में बल्ले से मचाया धमाल

इंग्लैंड क्रिकेट टीम की बल्लेबाज एलिस कैप्सी ने 2022 में वनडे क्रिकेट में 20.12 के औसत और 94.15 के स्ट्राइक रेट के साथ 80 रन बनाए हैं। और उन्होंने टी20 में 33.49 के औसत और 127.81 के स्ट्राइक रेट से 234 रन बनाए हैं। ओर इंग्लैंड के लिए अपनी उपयोगिता भी साबित कर दी हैं। 17 साल की उम्र में इंग्लैंड टीम की एलिस कैप्सी ने इस साल अपने प्रदर्शन खूब नाम कमाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

LLC 2023 : वर्ल्ड जायंट्स को फाइनल में हराकर, एशिया लायंस ने जीता लीजेंड्स लीग का खिताब

Legends League Cricket 2023 लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2023 फाइनल मुकाबला...

WPL: यूपी वॉरियर्स की जीत से 2 टीमें हुई बाहर, आरसीबी और गुजरात का सपना टूटा

Women's Premiere League 2023 वुमेन प्रीमियर लीग में यूपी वॉरियर्स...

NZ vs SL: न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को किया क्लीन स्वीप, डबल्यूटीसी का सफर हुआ खत्म

NZ vs SL Test टेस्ट क्रिकेट की चैंपियन न्यूजीलैंड टीम...