हेनरिक क्लासेन ने जड़ा पहला आईपीएल शतक, आरसीबी के खिलाफ की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

Date:

Heinrich Klaasen IPL Century: आईपीएल 2023 का 65वा मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के बीच में राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए। सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बहुत खराब रही थी। टीम पावरप्ले में ही अपने 2 विकेट गवा दिए थे। उसके बाद साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन बल्लेबाजी करने आए। ओर आते से ही उन्होंने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया। और आईपीएल कैरियर में अपना पहला शतक जड़ दिया।

हेनरिक क्लासेन ने जड़ा पहला आईपीएल शतक

Heinrich Klaasen scored the first century in IPL
Heinrich Klaasen (Image Source : Getty )

आरसीबी के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए। हेनरिक क्लासेन आईपीएल में अपना पहला शतक जड़ दिया है। और आईपीएल के इस सीजन मे शतक लगाने वाले 7वें खिलाड़ी है। जबकि सीजन हैदराबाद के लिए शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन चुके है। इस मुकाबले में हेनरिक क्लासेन 51 गेंदों मे 104 रनो की ताबड़तोड़ पारी खेली। जिसमे उन्होंने 8 चौके और 6 छक्के लगाए। और टीम के स्कोर को 186 रनो तक पहुंचाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई। क्लासेन से पहले हैदराबाद के लिए इस सीजन का शतक हैरी ब्रुक ने लगाया है।

आईपीएल 2023 में शतक लगाने वाले बल्लेबाज

  • हैरी ब्रूक- 100* (55) vs केकेआर
  • वेंकटेश अय्यर- 104 (51) vs मुंबई इंडियंस
  • यशस्वी जायसवाल- 124 (62) vs मुंबई इंडियंस
  • सूर्यकुमार यादव- 103* (49) vs गुजरात टाइटंस
  • प्रभसिमरन सिंह- 103 (65) vs दिल्ली कैपिटल्स
  • शुभमन गिल- 101 (58) vs सनराइजर्स हैदराबाद
  • हेनरिक क्लासेन- 104 (51) vs आरसीबी

हैदराबाद की बेहतरीन बल्लेबाजी

इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए। हैदराबाद ने शुरुआत में ही अभिषेक शर्मा और राहुल त्रिपाठी के रूप में अपने 2 विकेट गवां दिए थे। उसके बाद टीम के कप्तान ऐडन मार्क्रम भी कुछ खास नही कर सके। उन्होंने 20 गेंदों मे 18 रन बनाए। लेकिन उसके बाद क्रीज पर हेनरिक क्लासेन बल्लेबाजी करने आए। आते से ही उन्होंने चोको छक्कों की झड़ी लगा दी। और 51 गेंदों मे 104 रनो की शतकीय पारी खेली। दूसरे छोर से हैरी ब्रुक ने उनका अच्छा साथ दिया। ओर टीम के 185 रनो के पार पहुंचा दिया। इस मुकाबले में माइकल ब्रासवेल ने 2 विकेट चटकाएं। जबकि शाहबाज अहमद और हर्षल पटेल को 1- 1 सफलता मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Jawan Day 8 Box office Collections Hindi Nett and India Nett Collection

After Passing the Working days Test at box office....

Jawan Day 7 Box office Collections Hindi Nett and India Nett Collection

Jawan had an Extraordinary weekend and Strong hold on...

Jawan Sixth Day Advance Booking Report

Jawan had ₹ 7.01 Cr Advance booking on 5th...

Jawan Day 6 Box office Collections Hindi Nett and worldwide Gross

Jawan everyday making a new record at Box office. Jawan...