IPL 2023: हैरी ब्रुक ने जड़ा आईपीएल 2023 का पहला शतक, बनाया खास रिकॉर्ड

Date:

Harry Brook IPL Century: आईपीएल 2023 में सनराईजर्स हैदराबाद की टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी हैरी ब्रूक ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी की। और आईपीएल के इस सीजन का पहला शतक जड़ दिया है। पिछले साल आईपीएल में 8 शतक देखने को मिले थे। वहीं इस बार 18 मुकाबले खेले जा चुके है। इसके बाद अब 19वें मुकाबले में पहला शतक आया है।

यह शतक इंग्लैंड के स्टार क्रिकेटर हैरी ब्रूक ने लगाया है। हैदराबाद टीम ने 13.25 करोड़ रुपए की मोटी रकम देकर हैरी ब्रूक को टीम में शामिल किया था। और शुरु के 3 मुकाबलों में फेल होने के बाद उन्होंने बेहतरीन शतक लगा दिया है।आईपीएल के पिछले सीजन में l जोस बटलर ने पहला शतक जड़ा था। और इस बार हैरी ब्रूक ने यह कारनामा किया है। हैरी ब्रूक ने हाल ही में टेस्ट में कमाल का प्रदर्शन किया था।

Harry Brook scored the first century of IPL 2023

यही वजह थी। कि उनको आईपीएल में इतनी बड़ी कीमत में खरीदा गया। पहले 3 मुकाबलों में उनके बल्ले से रन नही आए थे। ईडेन गार्डेन के ग्राउंड पर उन्होंने शानदार शतकीय पारी खेली है। 32 गेंदों मे अर्धशतक पूरा करने के बाद हैरी ब्रूक ने 55 गेंदों मे अपना पहला आईपीएल शतक लगाया है। उन्होंने इस पारी में 12 चौके और 3 लंबे छक्के जड़े है।

हैदराबाद के लिए शतक जड़ने वाले तीसरे खिलाड़ी

हैरी ब्रूक ने अपने पहले आईपीएल में कमाल कर दिया है। और वह अब डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो को खास लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। वह सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल के इतिहास में शतक जड़ने वाले तीसरे बल्लेबाज बन चुके है। ब्रुक से पहले डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो ने हैदराबाद के लिए ये कारनामा किया था।

हैरी ब्रूक ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 100 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर ये बहुत बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया है। हैदराबाद टीम की शुरुआत आईपीएल के इस सीजन में अच्छी नहीं रही थी। पहले दोनों मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा था। पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टीम के 72 रनों से हराया था।

उसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के खिलाफ भी टीम 5 विकेट शिकस्त मिली। लेकिन पंजाब किंग्स को टीम ने 8 विकेट से हराते हुए वापसी की। और अब कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टीम ने पहले बल्लेबाजी करते शानदार शुरुआत की है। और केकेआर के सामने 228 रनो का बहुत बड़ा लक्ष्य खड़ा कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Jawan Day 8 Box office Collections Hindi Nett and India Nett Collection

After Passing the Working days Test at box office....

Jawan Day 7 Box office Collections Hindi Nett and India Nett Collection

Jawan had an Extraordinary weekend and Strong hold on...

Jawan Sixth Day Advance Booking Report

Jawan had ₹ 7.01 Cr Advance booking on 5th...

Jawan Day 6 Box office Collections Hindi Nett and worldwide Gross

Jawan everyday making a new record at Box office. Jawan...